{"_id":"5fa3f51fbc02b20b142e2f44","slug":"if-the-previous-govt-announcements-are-stopped-we-will-go-to-court-virbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरकार की घोषणाओं को रोका तो कोर्ट जाएंगे: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरकार की घोषणाओं को रोका तो कोर्ट जाएंगे: वीरभद्र
Thu, 05 Nov 2020 07:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
कुनियार में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में उप तहसील कुनिहार के भवन निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने 50 लाख रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक निर्माण भी शुरू नहीं हो पाया है। जयनगर व दाड़लाघाट कॉलेज स्वीकृत किए थे व इनके भवन का प्रारूप भी तैयार था। लेकिन इन भवनों का भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेताया कि पूर्व सरकार की घोषणाओं को रोकने की कोशिश की तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। भूख हड़ताल से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार में 108 व 102 एंबुलेंस का न होना दुर्भाग्य का विषय है। एक सवाल के जवाब में वीरभद्र ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में किसी भी पार्टी का दखल नहीं होना चाहिए। पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े जाने चाहिए। इससे पूर्व वीरभद्र सिंह स्व. महाराज पद्म देव सिंह मेमोरियल स्टेडियम तालाब में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से भी मिले।
विज्ञापन