फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   If the loan is not paid, the guarantor's property will be confiscated

Shimla News: ऋण का भुगतान नहीं किया तो गारंटर की संपत्ति होगी कुर्क

Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
If the loan is not paid, the guarantor's property will be confiscated
विज्ञापन

न्यायाधीश अपूर्व राज की अदालत ने सुनाया फैसला
कोटखाई के मोहम्मद रफी ने लिए लिया था 2.50 लाख का ऋण
परिचित ने ऋण के लिए जमीन रखवाई थी गिरवी
साल 2007 में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का मामला

दीपक मेहता
शिमला। सिविल न्यायाधीश अपूर्व राज ने वादी (हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम) को तहसील कोटखाई के मोहम्मद रफी और प्रेम लाल (प्रतिवादियों) से ऋण राशि की वसूली करने के आदेश दिए हैं।
अदालत ने माना कि निगम प्रतिवादियों से 3,36,167 रुपये की राशि वसूल करने का हकदार है। इसमें 31 दिसंबर 2023 तक का ब्याज 6 प्रतिशत की दर से बकाया, भविष्य का ब्याज और 3 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से दंडात्मक ब्याज वसूली तक सहित मुकदमे का खर्च शामिल है। प्रतिवादियों को निर्देश दिए हैं कि 6 महीने के भीतर न्यायालय में 3,36,167 रुपये की राशि जमा करे। भुगतान में चूक होने पर वादी बंधक रखी संपत्ति या उसके पर्याप्त भाग को बेचने का हकदार होगा। बिक्री से प्राप्त धनराशि न्यायालय में जमा की जाएगी और वादी को देय राशि के भुगतान में (बिक्री के व्यय में से कटौती के बाद) विधिवत रूप से लागू की जाएगी। शेष राशि प्रतिवादियों या उसके हकदार अन्य व्यक्तियों को दी जाएगी। साल 2007 में प्रतिवादी मोहम्मद रफी ने निगम से 2.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। प्रेम लाल ने ऋण के लिए कोटखाई के मोहाल मंडोली में बीघा जमीन गिरवी रखी थी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
14 मार्च 2007 को प्रतिवादी मोहम्मद रफी ने शटरिंग इकाई के व्यवसाय के लिए कसुम्पटी स्थित हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से 2.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके लिए मोहम्मद रफी ने प्रेम लाल (जमानत/गारंटर) की जमीन गिरवी रखी। समझौते के तहत ऋण राशि को ब्याज सहित मासिक किस्तों में चुकाने पर सहमति व्यक्त की थी। आरोप लगे कि मोहम्मद रफी वर्ष 2011 से 2023 तक ऋण समझौते की शर्तों के अनुसार ऋण चुकाने में विफल रहे। कानूनी नोटिस जारी किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में अदालत के समक्ष केस दायर किया था। न्यायालय में केस के दौरान दलीलें दी गईं और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने बैंक को प्रतिवादियों से ऋण की वसूली के आदेश देते हुए यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article