फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If himachal adopts Kejriwal formula, There will be no development: Bindal

केजरीवाल फार्मूला हिमाचल अपनाए तो नहीं होगा विकासः बिंदल

Mon, 17 Feb 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
If himachal adopts Kejriwal formula, There will be no development: Bindal
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वेष भावना से कार्य करती है। इसलिए उसे दूसरे की भावना भी वैसी ही दिखाई देती है। कांग्रेस को चश्मा उतारने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का लगातार कांगड़ा का प्रवास करना दर्शाता है कि वह यहां विकास के लिए कितने सजग हैं। भाजपा ने दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया है। केजरीवाल बिजली, पानी और परिवहन मुफ्त में देकर वोट तो ले सकते हैं, लेकिन देश का विकास नहीं कर सकते। अगर केजरीवाल फार्मूला हिमाचल, पंजाब और हरियाणा अपना लें तो विकास नहीं हो पाएगा। बिंदल ने सोमवार को मां ज्वालाजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा देश और प्रदेश के हित में अग्रणी भूमिका निभाएगी।जयराम सरकार के तीन वर्षों का कार्यकाल सफल रहा है। सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन


नयनादेवी, वेद व्यास के बाद अब नड्डा के नाम से जाना जाता है बिलासपुर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बिलासपुर पहले केवल माता श्री नयनादेवी और ऋषि वेद व्यास के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसकी पहचान विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदाता के रूप में होने लगी है। कहा कि बिलासपुर त्याग, तपस्या और बलिदान की धरती है। इस पर हर बिलासपुरी को गर्व होना चाहिए। बिंदल ने अपने संबोधन में जेपी नड्डा जिंदाबाद के नारे लगवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed