{"_id":"53d3ff882283a7401ead551bd081ca5b","slug":"if-govt-will-provide-the-security-then-we-will-conduct-ipl-matched-here-hpca","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार सुरक्षा देती तो यहां होते आईपीएल: एचपीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार सुरक्षा देती तो यहां होते आईपीएल: एचपीसीए
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Apr 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रमुख की उदासीनता के कारण प्रदेश को आईपीएल करवाने का मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रमुख संजय कुमार ने आईपीएल मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए हामी भरी होती तो हिमाचल में भी आईपीएल मैच होते।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बीसीसीआई के अलावा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से पत्र लिखा गया था। इसके अलावा एचपीसीए के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रमुख से मिल कर सुरक्षा व्यवस्था मांगी थी।
विज्ञापन
मोहित सूद ने बताया कि सरकार और पुलिस प्रमुख ने जान बूझकर आईपीएल में सुरक्षा को लेकर हामी नहीं भरी। प्रदेश में 12-13-14 और 17 मई के बाद के प्रस्तावित दिनों को मैच लिए तय किया जा रहा था।
आईपीएल मैच का वर्तमान सरकार ने जानबूझ कर राजनीतिकरण किया गया।