फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   If e-KYC is not done then pension will be stopped forever.

Shimla News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगी अब पेंशन

Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
If e-KYC is not done then pension will be stopped forever.
जिले के 15 हजार लोगों की पेंशन पर संकट
विज्ञापन

अब 15 फरवरी तक तक दिया ई-केवाईसी का आखिर मौका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में ई-केवाईसी न करवाने वाले हजारों पेंशनरों की पेंशन अब हमेशा के लिए बंद हो सकती है। जिला कल्याण विभाग ने ऐसे पेंशनरों को अब आखिरी मौका दिया है। इन्हें 15 फरवरी तक हर हाल में ई-केवाईसी करवाने को कहा है। ऐसा न करने पर इनकी पेंशन स्थायी तौर पर बंद हो जाएगी।

प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन किया जाना अनिवार्य किया गया है। जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारी माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बीते साल जुलाई में यह काम शुरू किया था। अभियान के तहत सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करने की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी 2026 निर्धारित की थी। इसके बावजूद जिला शिमला में 15 हजार से ज्यादा पेंशनरों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। विभाग ने अभी अस्थायी तौर पर इनकी पेंशन रोक दी है। अब आखिरी मौका दिया गया है।
विज्ञापन

यदि अब पेंशनर अपनी ई-केवाईसी सत्यापित नहीं करते हैं तो समझा जाएगा कि पेंशनर अनुपलब्ध है या सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है। ऐसे पेंशनरों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव शर्मा ने कहा कि यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की जरूरत है, तो वह आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है। ई-केवाईसी सत्यापन के लिए आवश्यक जानकारी एवं समस्या निवारण के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article