फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   If caught trespassing for the fifth time, the corporation will not return the confiscated goods.

Shimla News: पांचवीं बार अतिक्रमण करते पकड़े तो जब्त सामान नहीं लौटाएगा निगम

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
If caught trespassing for the fifth time, the corporation will not return the confiscated goods.
खास खबर
विज्ञापन

शहर के नो वेंडिंग जोन में पाबंदी के बावजूद दुकानें सजाने वाले तहबाजारियों के खिलाफ निगम ने लागू की नई व्यवस्था
10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के निर्देश
बाहरी तहबाजारियों को मिलेगा सिर्फ एक मौका

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में पाबंदी के बावजूद सड़क पर दुकानें सजाने वाले तहबाजारियों के खिलाफ नगर निगम अब और सख्ती करने जा रहा है। यदि कोई तहबाजारी पांचवीं बार सड़क पर अतिक्रमण करते पकड़ा जाता है, तो नगर निगम उसका जब्त सामान वापस नहीं करेगा।

शहर के लोअर बाजार, मिडिल बाजार, मालरोड, लक्कड़ बाजार और रिज मैदान के चिह्नित नो वेंडिंग जोन में यह व्यवस्था लागू होगी। अभी तक नगर निगम जुर्माना लगाने के बाद तहबाजारियों का जब्त सामान वापस लौटा देता था। तहबाजारियों पर एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाता है। इसके बावजूद कई तहबाजारी लोअर बाजार की सड़क पर सामान सजाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


निगम प्रशासन के अनुसार प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों और निगम की चेतावनी के बावजूद तहबाजारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ और सख्ती की जाएगी। बार-बार अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर जब्त सामान वापस नहीं किया जाएगा। पंजीकृत तहबाजारियों को पांच मौके दिए जाएंगे जबकि बिना पहचान पत्र के बाहर से आकर शहर में सामान बेचने वालों को सिर्फ एक मौका मिलेगा। दूसरी बार सामान बेचते पकड़े जाने पर उनका सामान वापस नहीं किया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि तहबाजारियों को नो वेंडिंग जोन में दुकानें न सजाने के लिए कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अब नई व्यवस्था के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई तहबाजारियों को लग चुका है 10 हजार जुर्माना
नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण करने पर नगर निगम पहली बार एक हजार रुपये का जुर्माना लगाता है। इसके बाद बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि बढ़ती जाती है। अधिकतम 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। शहर में कई तहबाजारी ऐसे हैं, जिन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लग चुका है। यह अब अपना जब्त सामान लेने भी नहीं आ रहे हैं। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि बार-बार बाजार में अतिक्रमण करने वाले तहबाजारियों का सामान अब वापस नहीं किया जाएगा। तहबाजारियों को सामान बेचने के लिए निगम ने जगह उपलब्ध कराई है। उन्हें वहीं सामान सजाने की अनुमति होगी।



त्योहारी सीजन में भी सख्ती, तहबाजारी परेशान
शहर के बाजारों में नगर निगम की सख्ती के चलते 300 से ज्यादा तहबाजारियों का काम पांच महीने से ठप पड़ा है। नगर निगम ने इन्हें आजीविका भवन में जगह उपलब्ध कराई थी, लेकिन एक भी तहबाजारी वहां शिफ्ट नहीं हुआ। अब आजीविका भवन में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में वहां तहबाजारियों को दी जगह भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। त्योहारी सीजन में काम ठप होने से तहबाजारी परेशान हैं। उनका कहना है कि नगर निगम बाजारों के आसपास उन्हें एक-एक फीट जगह उपलब्ध कराए, ताकि वे अपना परिवार चला सकें। हालांकि, निगम ने इस मांग को भी मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article