फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICICI lanuched Bank's digital bank Pockets.

मनी ट्रांसफर अब इतना आसान, जान लीजिए

Mon, 02 Mar 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Mar 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
ICICI lanuched Bank's digital bank Pockets.

ऑनलाईन मनी ट्रांसफर तो चुटकी में हो जाता है। लेकिन, सामनेवाले का अकाउंट एड होने के बाद इसके लिए आपको उनका अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, न जाने कितने नंबर याद रखने पड़ते हैं।

विज्ञापन


मगर अब एक नया एप आपकी इस परेशानी को पूरी तरह से खत्म कर देगा। एप के जरिये आप किसी का मोबाईल नंबर या ई-मेल आईडी जानते हैं, या फिर वो आपके फेसबुक या गूगल सर्किल्स में है, तो आप सीधे उनको मनी ट्रांसफर कर सकते है।
विज्ञापन


ये सब होगा एक वर्चुएल वीजा कार्ड के जरिए जो एप डाउनलोड करने पर आपको मिलेगा। इस पॉकेट्स को आप किसी भी वेबसाइट पर खरीदारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक का डिजिटल बैंक पॉकेट्स

ICICI lanuched Bank's digital bank Pockets.

आईसीआईसीआई बैंक का डिजिटल बैंक पॉकेट्स और ये सिर्फ मनी ट्रांसफर ही नहीं, आपके दूसरे बैंकिग ट्रांजक्शन भी एकदम आसान बना देगा।

अब मोबाईल फोन पर भारत का पहला डिजिटल बैंक आ गया है आईसीआईसीआई बैंक का पॉकेट्स जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस एप के जरिए आप मनी ट्रांसफर तो कर ही सकते है।

साथ ही, बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी कर सकते है। यहां तक कि इस एप पर आपको बढ़िया डील भी मिलेंगें।

बिना केवाईसी के करें ट्रांजेक्‍शन

ICICI lanuched Bank's digital bank Pockets.

दूसरे ई-वॉलेट्स की तरह कोई खास टाई-अप की जरुरत नहीं हैं। बल्कि आप चाहें तो इससे जुड़ा एक फिजिकल कार्ड भी मांग सकते है। और ये सब कुछ आप आईसीआईसीआई बैंक में अकाउंट खोलें बगैर कर सकते है।

यानि, आप इस एप को अपने मौजूदा गैर आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं। हालांकि, आप इस ई-वॉलेट्स में पडें पैसों पर भी ब्याज चाहते हैं, तो उसके लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक सेविंग अकाउंट खोलना होगा।

पॉकेट्स पर ग्राहक 10,000 रुपये प्रति महीने तक के ट्रांजेक्शन बिना केवाईसी के कर सकते हैं। फिलहाल, बैंक पॉकेट्स पर यूनिवर्सल वॉलेट और सेविंग अकाउंट ही दे रहा है। लेकिन, आनेवाले दिनों में दूसरी बैंकिंग सेवाएं और शायद कर्ज भी बैंक पॉकेट्स पर ऑफर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed