फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ice sketing at solangnala

बर्फ से अठखेलियां करने उमड़े सैलानी

Thu, 20 Mar 2014 07:29 PM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
ice sketing at solangnala

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सोलंगनाला में इन दिनों पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। पर्यटक बर्फ में अठखेलियां करने का खूब आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन


सोलंगनाला, गुलाबा समेत अन्य स्थलों पर भी पर्यटक बर्फ का पूरा मजा ले रहे हैं। मौसम खुलते ही इन स्थानों पर साहसिक खेलें भी शुरू हो गई हैं जिनमें सैलानी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से हजारों सैलानी सोलंगनाला में पैरा ग्लाइडिंग, स्केटिंग, स्की स्नो स्कूटर और याक पर बर्फ की वादियों में घूमने का खूब लुत्फ उठा रहे है

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों को हो रहा फायदा

ice sketing at solangnala

सोलंगनाला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से यहां कारोबारियों को भी काफी फायदा हो रहा है। कारोबारी पूर्ण चंद, राजकुमार, रमेश कुमार, झाबे राम, अनिल कुमार, रोशन लाल, प्रेम चंद का कहना है कि मौसम खुलने के बाद ज्यादा सैलानी आने से उनकी सेल बढ़ गई है।

इन्होंने बताया कि पिछले करीब एक हफ्ते में ही सैलानियों की तादाद 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद कुल्लू मनाली में काफी सैलानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कारोबार में और वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed