{"_id":"657c8e79c92ec1372a050a00","slug":"ice-skating-in-narkanda-for-three-months-roller-skating-for-nine-months-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नारकंडा में तीन महीने आइस स्केटिंग, नौ माह होगी रोलर स्केटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नारकंडा में तीन महीने आइस स्केटिंग, नौ माह होगी रोलर स्केटिंग
Fri, 15 Dec 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:06 PM IST
सार
रिंक में सर्दी के तीन महीने में आइस स्केटिंग और बाकी 9 महीने रोलर स्केटिंग करवाई जाएगी। इसके लिए यहां स्केटिंग रिंक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नारकंडा में कुलदीप राठौर ने रिंक का शिलान्यास
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्कीइंग के लिए विश्व प्रसिद्ध शिमला जिले के नारकंडा में घूमने आने वाले सैलानी अब जल्द यहां आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। रिंक में सर्दी के तीन महीने में आइस स्केटिंग और बाकी 9 महीने रोलर स्केटिंग करवाई जाएगी। इसके लिए यहां स्केटिंग रिंक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने रिंक का शिलान्यास किया। रिंक के निर्माण पर 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 27 लाख रुपये पहले से मंजूर थे। 10 लाख देने की घोषणा शुक्रवार को की। विधायक ने कहा कि 15 साल पहले रिंक के निर्माण का सपना संजोया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने इसके लिए बजट भी मंजूर करवाया था, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ पाया। इसकी वजह वन विभाग से एनओसी न मिलना रही। विधायक बनने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ इसके संबंध में बैठक की और जो काम 15 साल से लटका था, उसे कुछ घंटों में निपटा दिया। ठियोग को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और आने वाले दिनों में नारकंडा पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर अलग छाप छोड़ेगा। मनाली से ज्यादा पर्यटक यहां आएंगे। पर्यटन स्थल के रूप में नारकंडा को और विकसित करने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों से इस सिलसिले में उनकी बात हुई है।
विज्ञापन