फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ice Hockey Competition: Himachal out of gold medal race after losing to Ladakh, will fight with Delhi for bron

आइस हॉकी प्रतियोगिता: लद्दाख से हारकर स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हुआ हिमाचल, कांस्य के लिए दिल्ली से भिड़ेगा

Tue, 07 Feb 2023 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर / केलांग ( लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर / केलांग ( लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 06:09 PM IST
सार

महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को लद्दाख की टीम ने हिमाचल को एकतरफा रहे मुकाबले में 6-0 से हराया।

विज्ञापन
Ice Hockey Competition: Himachal out of gold medal race after losing to Ladakh, will fight with Delhi for bron
आइस हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को लद्दाख की टीम ने हिमाचल को एकतरफा रहे मुकाबले में 6-0 से हराया। हिमाचल की टीम अब कांस्य पदक के मुकाबला खेलेगी। लद्दाख की टीम से रिन्चेन, छुस्कित और पम्मी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले हिमाचल, लद्दाख और आईटीबीपी, दिल्ली के बीच खेले गए। लद्दाख और आईटीबीपी की टीम बुधवार को फाइनल में आमने सामने होंगी। हिमाचल और दिल्ली की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बाहर हो गई हैं। इससे पहले हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम ने तेलंगाना को 2-0, दिल्ली की टीम को 1-0 और हरियाणा टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


लद्दाख के फियंग में चल रही राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम सेमीफाइनल में हार गई। अब हिमाचल आइस हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए दिल्ली के साथ मुकाबला खेलेगी। टीम के कोच अमित वेलवाल ने बताया कि मंगलवार को हिमाचल टीम का सेमीफाइनल मुकाबला लद्दाख के साथ हुआ। इसमें हिमाचल की टीम मेजबान लद्दाख से 6-0 से हार गई। वेलवाल ने बताया कि बुधवार को गोल्ड मेडल के फाइनल मुकाबला लद्दाख और आईटीबीपी के बीच होगा। प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी,लद्दाख और महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed