फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL extend date for admission in UG and PG courses

यूजी, पीजी कोर्स में प्रवेश को इक्डोल ने बढ़ाई तिथि

Fri, 13 Sep 2019 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
ICDEOL extend date for admission in UG and PG courses
ICDEOL

यूजीसी की ओर से दूरवर्ती शिक्षण संस्थानों के संचालन के लिए बनाए गए डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो (डेब) ने नए शैक्षणिक सत्र में यूजी और पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश की तिथि को 22 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इसके लिए 16 सितंबर से इक्डोल का ऑनलाइन प्रवेश का एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा। इक्डोल की ओर से संचालित किए जा रहे एमबीए और बीएड कोर्स की सीटें भरी जा चुकी हैं। इसलिए इन कोर्स में प्रवेश नहीं हो सकेगा, अन्य चलाए जा रहे विभिन्न विषयों के एमए कोर्स, एमए एजूकेशन, पीजीडीसीए, यूजी कोर्स में बीए, बीकॉम आदि डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में 22 सितंबर तक ऑनलाइन प्रवेश को आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


हालांकि इक्डोल ने प्रवेश की प्रक्रिया बंद कर दी थी। इक्डोल के निदेशक कुलवंत पठानिया ने माना कि यूजीसी डेब के निर्देशों पर ऑनलाइन प्रवेश को पोर्टल 16 सितंबर को खोल दिया जाएगा। इसके माध्यम से इच्छुक छात्र ऑनलाइन प्रवेश फार्म भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने पहले प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन किया था, मगर तय फीस निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करवाई थी, वे अपनी फीस भी  22 सितंबर तक जमा करवाकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन

इक्डोल से पीजीडीसीए कोर्स का क्रेज

इक्डोल में करवाए जा रहे पीजीडीसीए कोर्स का क्रेज बढ़ा है। इस सत्र में अब तक प्रवेश लेने वालों की संख्या में दो सौ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते सत्रों में इस कोर्स में प्रवेश लेने वालों की संख्या पांच से छह सौ ही रहती थी, मगर इस बार अब तक इस  कोर्स में 900 से अधिक छात्र प्रवेश ले चुके हैं।

सरकारी भर्ती नियमों में क्लर्क के स्थान पर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (कंप्यूटर प्रशिक्षित) के पद के लिए शुरू की गई भर्ती की प्रक्रिया में एक साल के मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा की पात्रता शर्त के चलते, इक्डोल से इस कोर्स की डिमांड बढ़ गई है। अब प्रवेश के लिए बढ़ाई गई तिथि के बाद प्रवेश लेने वालों का आंकड़ा एक हजार से अधिक जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed