फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICC Cricket World Cup 2023 India Newzealand match Tickets online from Today

Cricket World Cup 2023: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे टिकट

Fri, 01 Sep 2023 02:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Sep 2023 02:09 PM IST
सार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि विश्व कप मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर क्रिकेट प्रेमी टिकट हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICC Cricket World Cup 2023 India Newzealand match Tickets online from Today
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैचों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही सस्ते टिकट मिल पाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों को विश्वकप के मैचों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही एडवांस में टिकट बुक करवाने पड़ेंगे। ताकि वह सस्ते टिकट बुक कर पाएं। सस्ते टिकट बिकने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को सस्ते टिकट नहीं मिलेंगे। धर्मशाला स्टेडियम में अक्तूबर में आईसीसी वनडे विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें चार मैच विदेशी टीमों और एक मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में 1500 रुपये और 2000 रुपये के सबसे सस्ते टिकट मिलेंगे। 1500 रुपये के सस्ते टिकटों के चार स्टैंड हैं। 2000 वाले सस्ते टिकट के भी तीन से चार स्टैंड उपलब्ध रहेंगे। भारत-न्यूजीलैंड के मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


नॉन इंडिया मैचों के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये है। इसके दो स्टैंड हैं। वहीं, 1,250 रुपये वाले सस्ते टिकट के स्टेडियम में सात स्टैंड होंगे। विदेशी टीमों के मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 अगस्त से शुरू है। अब जो क्रिकेट प्रेमी पहले टिकट बुक करेगा, उसे सस्ते टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि विश्व कप मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर क्रिकेट प्रेमी टिकट हासिल कर सकते हैं। जो क्रिकेट प्रेमी पहले टिकट बुक करेगा। उसे टिकट आसानी से मिल जाएंगे। टिकटों की होम डिलीवरी सुविधा भी है। इसके लिए 80 रुपये अधिक देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed