फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IAS will disclose their assets.

कितनी संपत्ति है इनके पास, एक हफ्ते में देंगे जवाब

Mon, 08 Sep 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 Sep 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
IAS will disclose their assets.

हिमाचल में आईएएस अधिकारी एक हफ्ते के भीतर केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति बताएंगे। केंद्र सरकार ने इनसे संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा मांगा है। अधिकारियों को संपत्ति का विवरण देना लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम के तहत जरूरी बताया गया है।

विज्ञापन


भारत सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त सचिव बीपी शर्मा ने हाल ही में हिमाचल सरकार को एक पत्र भेजा है। इसे मुख्य सचिव को भेजा गया है। इसमें उन्हें कहा गया है कि प्रदेश के अधिकारियों को 15 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन केंद्र सरकार को मुहैया करवाना होगा।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अधिकारियों को हर साल 31 मार्च को अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा देना होगा। सरकार ने यह तय किया है कि आईएएस अधिकारी संपत्ति और देनदारियों की जानकारी प्रापर्टी रिलेटिड इन्फार्मेशन सिस्टम पर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ब्योरा भरने के बाद अधिकारियों को डिजिटल हस्ताक्षर करने को भी कहा गया है। मुख्य सचिव पी. मित्रा ने कहा कि हो सकता है कि ऐसी कोई जानकारी मांगी गई हो, मगर अभी वे कुछ नहीं कह पाएंगे।
अगले माह हिमाचल को मिलेंगे सात आईएएस

सूबे में 31 आईएएस की कमी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 आईएएस अफसर केंद्र में डेपुटेशन के तौर पर तैनात हैं। इसके अलावा प्रदेश में 139 आईएएस अफसरों के काडर के मुकाबले 108 अफसर ही तैनात हैं। प्रदेश में तकरीबन 31 आईएएस अफसरों की कमी है।

हिमाचल प्रदेश को अगले माह तक सात आईएएस अफसर मिल जाएंगे। हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रमोट करने के लिए प्रदेश सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को 21 अफसरों की सूची भेजी है।

इनका रिकार्ड भी दिल्ली भेजा जा चुका है। कार्मिक विभाग के रिकार्ड के अनुसार सूची में 1992 बैच के एमपी सूद सबसे टॉप पर हैं। इसके अलावा 1994 बैच के अफसर राजेश शर्मा, राखी, संजीव भटनागर, संजीव पठानिया, हिमांशु शेखर, एनके लठ और देवा सिंह शामिल है।


इसके अलावा भी 13 अफसरों के नाम डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) के लिए भेजे गए हैं, लेकिन सूची में सबसे ऊपर के सात ही एचएएस को आईएएस बनाया जाएगा।

प्रधान सचिव कार्मिक एसकेबीएस नेगी का कहना है कि यूपीएससी को पूरा रिकार्ड भेजा जा चुका है। संभव है कि अगले माह तक डीपीसी की प्रक्रिया पूरी हो जाए, जिसके बाद प्रदेश को सात आईएएस अफसर मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed