ये आईएएस अधिकारी होंगे लोक सेवा आयोग के सचिव, अधिसूचना जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों स्थानांतरण एवं नियुक्ति अधिसूचना जारी की है। राज्य लोक सेवा आयोग के नए सचिव आईएएस अधिकारी हिमांशु शेखर चौधरी नियुक्त किए गए हैं।
वह हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड शिमला और हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन सीमित शिमला का कार्यभार भी देखेंगे। चौधरी अब तक श्रमायुक्त अथवा निदेशक श्रम के पद पर तैनात थे।
आईएएस अधिकारी संजीव पठानिया को मुद्रण राजकीय प्रेस में प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी का नियंत्रक नियुक्त किया गया है। वह लोक सेवा आयोग के सचिव के पद पर थे। निदेशक श्रम और श्रमायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार निदेशक परिवहन बलबीर चंद बडालिया के पास दिया गया है।
एचएएस अधिकारियों में सुनील शर्मा को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण की नियुक्ति दी गई है। मनोज तोमर अतिरिक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और सचिवालय प्रशासन विभाग की नियुक्ति दी गई है। उनके पास निदेशक प्रोटोकॉल का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
खींचतान खत्म, डॉ. पंकज ललित सहकारी बैंक के एमडी
राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद को लेकर बीते कुछ दिनों से चल रही खींचतान को सरकार ने समाप्त कर दिया है। सोमवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव डॉ. पंकज ललित को बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
बीते दिनों बैंक के निदेशक मंडल के साथ हुए विवाद के चलते रामकुमार गौतम को बैंक के प्रबंध निदेशक पद से हटाया गया था। गौतम की जगह एचएएस चमन दिल्टा को प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। कुछ दिनों बाद मानसी सहाय ठाकुर को बैंक का प्रबंध निदेशक लगाया गया।
इस तबादला आदेश के बाद मानसी सहाय ठाकुर को भी इस पद से हटा दिया गया। दोबारा चमन दिल्टा को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। अब सोमवार को डॉ. पंकज ललित को बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।