फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IAS officer drunk, cm takes cognisance of the matter.

बुरे फंसे साहब, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 11 Oct 2014 10:03 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
IAS officer drunk, cm takes cognisance of the matter.

वीरवार की आधी रात हंगामा करने वाले कांगड़ा जिले के एक आला अफसर खिलाफ सरकार कार्रवाई कर सकती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य सचिव और पुलिस के अधिकारियों से रिपोर्ट मंगाई है। संभावना है कि 13 अक्तूबर तक रिपोर्ट सचिवालय पहुंच जाएगी। हालांकि सोमवार तक मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक आईएएस अफसर ने कुछ पुलिस कर्मियों के साथ जमकर बहसबाजी की। आईएएस अफसर ने पुलिस कर्मियों पर धौंस जमाई, जबकि अफसर ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। शुक्रवार को प्रदेश के अफसरशाही में इसकी पूरे दिन चर्चा रही।
विज्ञापन

14 अक्तूबर तक सचिवालय स्तर पर लिया जा सकता फैसला

IAS officer drunk, cm takes cognisance of the matter.

हालांकि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन शनिवार को मीडिया में खबरें आ गई। इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा और पुलिस महानिदेशक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अमर उजाला को बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार कोई निर्णय लेगी, लेकिन जो भी दोषी पाया जाएगा। उसे कतई छोड़ा नहीं जाएगा। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा ने बताया कि अवकाश होने के कारण कुछ भी बता पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed