मंदिर में पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, पत्नी ने की खूब धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी बाजार में मंदिर रोड पर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। काफी देर तक इन दोनों के बीच लड़ाई झगड़े का यह मामला चलता रहा। दोनों के बीच चल रही मारपीट का नजारा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी खूब देखा। दंपति के बीच लड़ाई का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रात आठ बजे के करीब मंदिर रोड पर जा रहे श्रद्धालु व स्थानीय दुकानदार उस समय हैरान हो गए जब एक पति अपनी पत्नी को बालों से पकड़कर घसीटता हुआ बस स्टैंड की तरफ ले गया। सभी लोग इस तरह की लड़ाई को देखकर हैरान हो गए।
पत्नी ने पति की कर डाली पिटाई
मियां-बीबी के बीच हो रही मारपीट में किसी ने भी बीच-बचाव करना मुनासिब नहीं समझा। पति ने पत्नी को काफी देर तक बालों से घसीटे रखा लेकिन कुछ देर बाद जब पत्नी को मौका मिला तो पत्नी ने भी पति की खूब पिटाई कर डाली।
वहीं जब मामला शांत न हुआ तो पंजाब के ही कुछ श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करवाया। पती-पत्नी के बीच हुए इस झगड़े के बीच हुई मारपीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इससे पहले भी मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं आई है।