फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Husband sets wife on fire after pouring petrol on her in domestic violence dispute, referred to PGI

हिमाचल: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Fri, 13 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटली (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटली (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

 मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। 

विज्ञापन
Husband sets wife on fire after pouring petrol on her in domestic violence dispute, referred to PGI
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने गुरुवार सुबह अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। महिला को आनन-फानन में सिविल अस्पताल कोटली ले जाया गया।

विज्ञापन

 

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल रेफर किया गया। यहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल रेफर किया। नेरचौक से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना में महिला का चेहरा और बाल जल गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में ज्वलनशील पेट्रोल डालने की बात सामने आ रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में तेजाब कांड में हुई थी महिला की मौत
मंडी शहर के सैण मोहल्ला में घरेलू विवाद में महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ चुका है। महिला ने कई दिन तेजाब से घाव के ताव सहते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा था। 15 नवंबर 2025 को पति नंद लाल ने पारिवारिक विवाद के बीच तेजाब फेंक पहली मंजिल से धक्का देकर महिला ममता को नीचे गिरा दिया था। इस कांड के बाद प्रशासन ने तेजाब की बिक्री और भंडारण पर सख्ती कर दी है। इसके लिए बाकायदा लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed