ऐसा पति जो दस सालों तक पत्नी से छुपता रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल पहले अचानक पत्नी और बच्चे को छोड़ घर से गायब पति का ठिकाना महिला आयोग ने ढूंढ लिया है। शिमला में रह रही महिला ने आयोग से गुहार लगाई कि उनका पति उन्हें और बच्चे को छोड़ 10 साल पहले अचानक घर से चला गया।
कांगड़ा के रहने वाले पति के बारे में महिला सिर्फ इतना ही जानती है कि उनका पति हिमाचल से बाहर किसी दूसरे राज्य में प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है।
महिला शिमला में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर खुद का और बच्चे का भरण पोषण कर रही है। आयोग ने महिला के पति का ठिकाना ढूंढने के बाद समन जारी कर अगली सुनवाई में कोर्ट में तलब किया है।
शादी का नहीं था कोई सबूत
बड़ी बात यह है कि पति ने इस शादी को कहीं रजिस्टर ही नहीं करवाया है। इस कारण महिला को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य मामले में महिला ने कांट्रेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
तीसरे और अंतिम दिन आयोग की कोर्ट में सुनवाई के लिए 26 मामले लगे थे। इनमें 12 मामलों पक्ष और विपक्ष दोनों के अनुपस्थित रहने के कारण 15 मामलों पर सुनवाई हुई। चार मामलों में दोनों पक्षों ने आयोग के समक्ष समझौता किया। इसके अलावा दो मामले आयोग में जमीनी विवाद के भी पहुंचे।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि शादी के कई वर्षों बाद भी महिलाएं पंचायतों में नाम दर्ज करने और शादी के रजिस्ट्रेशन को गंभीरता से नहीं लेती हैं। जब संबंधों में अलगाव आने लगते हैं तो इसकी जरूरत समझ में आती। महिलाओं से अपील है कि वे शादी के बाद शीघ्र रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित करवाएं।