फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   husband did not bring the goods of Teej, then the wife committed suicide in solan himachal

सोलन: पति तीज का सामान नहीं लाया तो पत्नी ने लगा दिया फंदा

Fri, 10 Sep 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 09:40 PM IST
सार

एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों में तीज का सामान न लाने को लेकर बहस की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
husband did not bring the goods of Teej, then the wife committed suicide in solan himachal
महिला ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव में एक महिला ने फंदे से लटकर कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति घर लौटते समय तीज के व्रत का सामान लेकर नहीं आया। इस पर महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस थाना सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना दी गई कि पटराड़ गांव से इलाज के लिए लाई गई एक महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतका अपने पति राणा प्रताप राय गांव मौरंगपुर डाकघर परमानंदपुर तहसील मदनार जिला वैशाली बिहार गांव पटराड़ कोटलानाला में किराये के कमरे में रह रहे थे। मृतका के गले में फंदे का निशान पाया। मृतका के पति राणा प्रताप राय से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह काम से रात के समय क्वार्टर आया और उसकी पत्नी सुनीता ने उसे तीज के त्योहार का सामान लाने के बारे में पूछा।

विज्ञापन


उसने अगले दिन सामान लाने की बात कही। इस पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद वह सो गया। गुरुवार सुबह उठकर देखा तो उसकी पत्नी ने दुपट्टे से कमरे में लगे रोशन दान से फंदा लगा लिया है। उसके चीखने और रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। महिला को फंदे से उतारकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों में तीज का सामान न लाने को लेकर बहस की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


नाबालिग का वीडियो बनाने वाला दर्जी गिरफ्तार
 न्यू नालागढ़ क्षेत्र की नाबालिग लड़की के कपड़े बदलते हुए वीडियो वायरल करने वाले दर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। न्यू नालागढ़ क्षेत्र की एक 17 वर्षीय युवती ने नालागढ़ के एक दर्जी से दो माह पहले कपड़े सिलवाए थे। युवती ने कपड़े सिलने के बाद वहीं पर ट्राई किए। दर्जी ने चोरी-छिपे युवती का वीडियो बना लिया। दो महीने के बाद उसने यह वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। जब युवती की मां ने वीडियो को देखा तो इसकी शिकायत दी। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्जी इबरार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 13 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed