फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hurricanes defeated Legend Eagles in the cricket tournament

Shimla News: क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिकेंस ने लीजेंड ईगल को दी शिकस्त

Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hurricanes defeated Legend Eagles in the cricket tournament
भराड़ी खेलकूद मैदान में चल रही लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता, चंद्रमोहन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बनाए 86 रन
विज्ञापन

लीजेंड लिगेसी मेकर्स ने लीजेंड लाइन्स को हराया
प्रदीप ने 86 और बृजेश ने 57 रनों की पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेलकूद मैदान में चल रही लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें लीजेंड लिगेसी मेकर्स और लीजेंड हरिकेंस ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता में पहला मुकाबला लीजेंड हरिकेंस और लीजेंड ईगल के बीच खेला गया। इसमें लीजेंड ईगल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज पूर्ण ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके जवाब में मैच खेलने उत्तरी लीजेंड हरिकेंस की तरफ से चंद्रमोहन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने इसी मैच में 4 विकेट भी झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम ने मैच में एक एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला में लीजेंड लिगेसी मेकर्स और लीजेंड लाइन्स के बीच खेला गया। इसमें लीजेंड लिगेसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 244 रनों बनाए। इसमें टीम की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की। इसमें प्रदीप सांवत ने 86 और बृजेश शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी लीजेंड लाइन्स की टीम ने 136 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


लीजेंड लिगेसी की तरफ से बृजेश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। मैच में आलराउंड प्रदर्शन के लिए बृजेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी 50 से ज्यादा उम्र के भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। आयोजक नरवीर ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नशे के खिलाफ संदेश देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article