फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hunter Killed a Farmer at Parwanoo.

शिकारी ने जानवर समझकर किसान पर दाग दी गोली, मौके पर ही मौत

Fri, 17 Mar 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Fri, 17 Mar 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Hunter Killed a Farmer at Parwanoo.

झाड़ियों को हिलते देख शिकार करने आए एक शख्स ने गोली चला दी। लेकिन ये गोली झाड़ियों में पानी की पाइप जोड़ रहे किसान को लग गई।  मामला ‌हिमाचल के जिला सोलन की बनासर पंचायत का है।

विज्ञापन


यहां के गांव मंझोल में शिकारी ने जानवर समझकर एक किसान पर गोली दाग दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह करीब 11:00 बजे की है। आरोपी शिकारी ने थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रोशन लाल (47) गांव टकरोटा वीरवार सुबह मंझोल गांव के नाले में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर शिकार पर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियां हिलते देख चला दी गोली, किसान को लगी

Hunter Killed a Farmer at Parwanoo.

इस दौरान उसने नाले में झाड़ियों को हिलता देखा। रोशन को लगा कि कोई जानवर छिपा बैठा है और गोली दाग दी। लेकिन यह गोली नाले में सिंचाई पाइप जोड़ रहे किसान कवि राम (50) के मुंह पर लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परवाणू की एसएचओ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मंझोल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। गोली चलाने वाले आरोपी रोशन लाल ने थाने में स्वयं आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed