वन मंत्री के घर में अवैध पेड़ कटान का बड़ा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन मंत्री के गृह क्षेत्र में चर्चित पेड़ कटान मामले में अब नया मोड़ आ गया । काटे गए पेड़ों की संख्या भी प्राथमिकी दर्ज होने के साथ दस से बढ़कर 101 हो गई है। वन विभाग ने भी इस मामले में पुलिस थाना भरमौर में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
वन विभाग ने इस मामले में पहले दस पेड़ कटने की बात कही थी, लेकिन अब वन विभाग ने एहलमी बीट में 101 हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने की रिपोर्ट दी है। इसमें 88 देवदार और 13 पेड़ फर के शामिल हैं। काटी गई लकड़ी कहां और किस स्थान में है वन विभाग की टीम इस दिशा में कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई है।
बाजार में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी की कीमत 67.50 लाख रुपये आंकी गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वन कटान का मामला चर्चा में आने के बाद भरमौर में अवैध कटान का मुद्दा दोबारा सुर्खियों में आया है।
रविवार को डीएफओ चंबा कृपा शंकर की अगुवाई में एहलमी वन बीट का निरीक्षण करके लौटी टीम ने 101 अवैध पेड़ों के कटान का मामला दर्ज करवाया है।
विभाग ने पहले दी थी मात्र दस पेड़ कटने की सूचना
इस मामले में विभाग ने पूर्व में दस पेड़ कटने की सूचना दी थी और मामले में वन निगम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। मामले में वन विभाग के दो अधिकारी पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं।
एहलमी में जंगल बड़े विशाल क्षेत्र में फैले होने की वजह से कटान के कुछ और मामले भी सामने आने की संभावना है। अब वन विभाग ने इस मामले की जांच हेतु पुलिस को भी जोड़ लिया है।
उधर पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला बहुत संगीन है। जांच अभी प्रथम स्तर पर है।