हिमाचल में बिना मान्यता खुले सैकड़ों निजी स्कूल होंगे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार से मान्यता लिए बिना खुले निजी स्कूलों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों को चलाने के लिए दिया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद्द करने से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने सैकड़ों निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
बीते साल दिसंबर महीने में निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को एनओसी, ऑडिट रिपोर्ट और इनरोलमेंट की जानकारी के दस्तावेज दिखाने के आदेश दिए थे लेकिन नाममात्र स्कूलों ने ही सोमवार तक यह जानकारी मुहैया करवाई है।
कारण बताओ नोटिस जारी
ऐसे में अब निदेशालय ने उपनिदेशकों के माध्यम से जानकारी नहीं देने वाले निजी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के ध्यान में आया है कि कई निजी स्कूल बिना मान्यता प्राप्त किए खुले हैं।
ये स्कूल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग एक्ट 1997 की अवहेलना कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने पर ऑडिट रिपोर्ट भी नहीं दे रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूलों को दिया गया एनओसी रद्द कर दिया जाएगा।