{"_id":"6afda4758d0925176d0eced0","slug":"hundreds-of-people-gathered-at-the-sood-community-meet-in-the-capital-shimla-news-c-19-sml1002-821946-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में हुए सूद मिलन \nसमारोह में जुटे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में हुए सूद मिलन समारोह में जुटे सैकड़ों लोग
विज्ञापन
सूद समुदाय ने मनाया गौरवशाली सफर का जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला से सूद समुदाय के 200 वर्षों के ऐतिहासिक जुड़ाव के उपलक्ष्य में आयोजित द्विशताब्दी समारोह सूद मिलन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शिमला सहित उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों परिवारों ने अपनी जड़ों, परंपराओं और पूर्वजों के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे न्यायमूर्ति संजय करोल ने समुदाय में एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को यथासंभव विवादों और मुकदमेबाजी से दूर रहना चाहिए। आपसी मतभेदों का समाधान संवाद, समझ और मध्यस्थता के माध्यम से किया जाना चाहिए। समारोह का प्रमुख आकर्षण सूद सभा परिसर में नवीनीकृत आवासीय सुविधाओं का उद्घाटन और भारती कुठियाला की टीम की ओर से तैयार वृत्तचित्र सूद सरकार शिमला का प्रदर्शन रहा। विरासत प्रदर्शनी में ऐतिहासिक तस्वीरें, दस्तावेज और प्रतिष्ठित सूद परिवारों से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की गई। समुदाय के इतिहास को सहेजने के लिए डिजिटल अभिलेखागार, पुस्तकालय और भविष्य में संग्रहालय स्थापित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई। सूद सभा शिमला के अध्यक्ष सीए राजीव सूद ने कहा कि वर्ष 1826 के आसपास शिमला पहुंचे पहले चार सूद परिवारों ने इस छोटे से पहाड़ी कस्बे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यापार, प्रशासन, व्यवसाय, जनसेवा और परोपकार के क्षेत्र में समुदाय का योगदान उल्लेखनीय रहा है। समारोह में चंडीगढ़, लुधियाना, सोलन और पालमपुर सहित विभिन्न स्थानों की सूद सभाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। पारंपरिक सामुदायिक भोज चुलीनुंदन ने आयोजन को यादगार बना दिया।