Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of HPU employees will now get their salary on time

Shimla News: एचपीयू के सैकड़ों कर्मियों को अब समय पर मिलेगा वेतन

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of HPU employees will now get their salary on time
हिमाचल विश्वविद्यालय करेगा 14 करोड़ के बैंक ओवर ड्राफ्ट की सुविधा, वेतन मिलने में नहीं होगी देरी
विज्ञापन


सरकार से किस्त आते ही खुद हो जाएगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के सैकड़ों कर्मचारियों को वेतन के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विवि प्रशासन इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से वेतन के लिए करीब 14 करोड़ की हर माह की पहली तारीख को पड़ने वाली जरूरत के अनुरूप बैंक से ओवरड्राफ्ट की व्यवस्था करवाई जाएगी।
बाद में सरकार से पैसा मिलने पर इसका अपने आप भुगतान हो जाएगा। हालांकि इसके एवज में विवि को देरी होने पर दिन से हिसाब से ब्याज भी देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बैंक गारंटी होने पर विवि अपने कर्मचारियों को तय समय पर वेतन दे पाएगा उसे हर माह सरकार से बजट के आने का इंतजार करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। पांच से सात दिन में सरकार से सहायता अनुदान की किस्त आने पर वह सीधे बैंक खाते में चली जाएगी। इसके लिए दिन के हिसाब से ब्याज की अदायगी करनी पड़ सकती है। वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की इस व्यवस्था के प्रस्ताव को 27 सितंबर को विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में मंजूरी के लिए ले जाने की तैयारी है। ईसी से मंजूरी मिलने पर मामला फिर वित्त कमेटी की बैठक में जाएगा। जानकारी के अनुसार बैंक गारंटी को लेकर सरकार और बैंक के बीच ही एग्रीमेंट होना है। इससे राहत विवि प्रशासन और इसके करीब 1200 से अधिक शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारियों को मिलेगी। विवि के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था एचआरटीसी और कुछ सरकारी उपक्रमों में पहले है। इसी तर्ज पर कर्मचारियों की परेशानी को दूर करने और समय से वेतन भुगतान करने के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर ही एग्रीमेंट होगा। इसी पर वेतन के लिए बैंक गारंटी और पैसा उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईसी की बैठक 27 को
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की कार्यकारिणी की बैठक 27 सितंबर को होगी। बैठक में विवि में आउटसोर्स आधार पर सेवारत करीब तीन सौ कर्मचारियों की सेवाओं को सितंबर में पूरा होने के बाद जारी रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। वहीं छात्रों के गोल्डन चांस, विशेष अवसर के निर्णय और कई जरूरी एकेडमिक प्रस्तावों को भी बैठक में रखा जाएगा। हाल ही में स्थापना दिवस पर विवि में खोले गए शोध अनुसंधान केंद्रों को लेकर देश और विदेश के नामी संस्थानों के साथ हुए एमओयू को स्वीकृति प्रदान की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article