फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hunarbaaz Show: Team of Himachal Police Band won everyone's heart, gave a strong performance in the final

हुनरबाज शो: हिमाचल पुलिस बैंड की टीम ने जीता सबका दिल, फाइनल में दी दमदार प्रस्तुति

Mon, 18 Apr 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 08:24 PM IST
सार

 शो में बिहार के आकाश ने एरियल आर्ट और फ्लाइंग पोल पर अपना जौहर दिखाकर हुनरबाज का खिताब जीता है। दूसरे स्थान पर यो हाइनेस बैंड रहा। तीसरा स्थान हिमाचल पुलिस के बैंड ने पाया। 

विज्ञापन
Hunarbaaz Show: Team of Himachal Police Band won everyone's heart, gave a strong performance in the final
हिमाचल पुलिस बैंड की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ टीम ने टीवी चैनल के एक शो हुनरबाज के फाइनल तक के शानदार सफर में सभी का दिल जीत लिया है। पुलिस बैंड विजेता नहीं बन पाया, लेकिन शो के फाइनल में तीसरे स्थान बनाने में कामयाब हो गया। रविवार को हुए शो में हिमाचल पुलिस की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शो में बिहार के आकाश ने एरियल आर्ट और फ्लाइंग पोल पर अपना जौहर दिखाकर हुनरबाज का खिताब जीता है। दूसरे स्थान पर यो हाइनेस बैंड रहा। तीसरा स्थान हिमाचल पुलिस के बैंड ने पाया। बड़ी बात यह है कि काबिलियत के दम पर हिमाचल पुलिस का बैंड पहले दिन से आखिरी दिन तक मैदान में डटा आ रहा। 22 जनवरी को शो की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस के बैंड ने यह साबित किया है कि खाकी जहां नागरिकों की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहती है, वहीं खाकी पहनने वालों में लाजवाब हुनर भी होता है। हुनरबाज के जज करण जौहर एवं परिणीति चोपड़ा ने इस बात का जिक्र किया कि आज तक वर्दी पहने पुलिस वालों में इस तरह का हुनर नहीं देखा है। दुनियाभर में पुलिस का ऐसा कोई बैंड नहीं है, जिसने ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया हो। लिहाजा, अब सबकी निगाहें पुलिस बैंड के लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाने की है। हिमाचल पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि ग्रैंड फिनाले तक पहुंचना ही रोमांचित पल थे। टीम को देश और प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन


टीम में ये रहे शामिल
करीब तीन महीने तक हिमाचल पुलिस का बैंड अपनी काबिलियत के दम पर शो में डटा रहा। शो के फाइनल तक के सफर में पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज विजय कुमार, एएसआई ठाकुर दास, हेड कांस्टेबल नरेश, राजेश कुमार, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, मंजीत सिंह, मनमोहन शर्मा, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, दलीप शर्मा, कमल थापा, प्रशांत घोष और कशिश शांडिल पुलिस बैंड टीम का हिस्सा हैं। प्रदेश पुलिस की वीरांगनाएं कांस्टेबल कृतिका तंवर और दीपिका मुस्कान की जादुई आवाज ने भी खूब वाहवाही बटोरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed