फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   huge uproar in the Congress meeting in Bilaspur, factionalism was exposed in front of the state president

Himachal: बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के सामने हंगामा और नारेबाजी, भितरघात का लगाया आरोप

Thu, 01 May 2025 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 May 2025 08:12 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार में अनदेखी, संगठन में भितरघात आदि के मुद्दों को जोर-शोर से प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने उठाया। 

विज्ञापन
huge uproar in the Congress meeting in Bilaspur, factionalism was exposed in front of the state president
बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर हुआ हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा भवन में वीरवार को कांग्रेस की बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ नेता बीच-बचाव नहीं करते तो नौबत हाथापाई तक पहुंच सकती थी। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने नेताओं के पक्ष में नारे लगाए और विरोधी नेताओं के खिलाफ गुस्सा निकाल। इस दौरान गुटबाजी खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


इस बैठक का आयोजन संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए किया गया था, लेकिन इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं पर भितरघात करने के आरोप लगाए। प्रतिभा सिंह के पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के बीच अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने की होड़ सी मच गई। यहां तक कार्यकर्ताओं ने विरोधी नेताओं के मुर्दाबाद के नारे तक लगाना शुरू कर दिए। भवन के हॉल में बैठक के शुरू होने पर सबसे पहले वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद नेताओं ने बारी-बारी से संबोधन शुरू किया। जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा और शालू रनौत ने पार्टी में युवाओं को तरजीह देने की वकालत की। साथ सरकार में कार्यकर्ताओं के काम होते रहने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साई खारसी वार्ड सदस्य बाबूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार आम कार्यकर्ता की अनदेखा कर रही है। इससे उनका मनोबल टूट गया है। इस बात का समर्थन कई कार्यकर्ताओं ने किया। बाबू राम ने कहा कि सरकार के मंत्री तक भाजपा समर्थित महिला प्रधान को करीबी बताकर उसे बचाने के लिए उपायुक्त को फोन करते हैं। स्थिति सरकार कांग्रेस की और शासन भाजपा का होने वाली हो गई है। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने सभी के नाम लेना शुरू किए।
विज्ञापन

इसी बीच अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी हुसैन अली खड़े हुए और अल्पसंख्यकों का नाम नहीं लेने पर भड़क गए। इसी बीच पीछे से बंबर ठाकुर समर्थित कुछ कार्यकर्ता आगे आए और संदीप सांख्यान पर भितरघात करने का आरोप लगाते हुए टिप्पणियां करने लगे। देखते-देखते मामला तीखी नोकझोंक में बदल गया। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने मंच संभाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शांत किया और अल्पसंख्यकों को दिए जा रहे मान सम्मान का इतिहास बताया। इसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी साबरदीन ने कहा कि कांग्रेस के अंदर जनसंघी पैदा हो गए हैं। कांग्रेस सरकार के दो मंत्री बयान देते हैं कि मुसलमान घुसपैठिया हैं और रोहिंग्या हैं। मुसलमान अवैध मस्जिद बना रहे हैं। वह मंत्री इसे साबित करें या इस्तीफा दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed