{"_id":"62360f97f3dd950382227de3","slug":"huge-tourist-in-shimla-shimla-news-sml403026118","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में सैलानियों का जमावड़ा, पार्किंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में सैलानियों का जमावड़ा, पार्किंग फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल बाद होली पर शिमला पहुंचे रिकार्ड सैलानी, होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी
कारोबार में तेजी से पर्यटन कारोबारी उत्साहित
कुफरी और नारकंडा भी सैलानियों से सराबोर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दो साल बाद होली पर रिकार्ड सैलानी शिमला पहुंचे हैं। मैदाली इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने और वीकेंड पर छुट्टियों के चलते सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शुक्रवार को होली के दिन दोपहर बाद शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लग गया। शहर के होटलों में 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।
वहीं शनिवार को शहर सैलानियों से पैक हो गया है। शहर के होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई। राजधानी की सभी पार्किंग शनिवार सुबह ही फुल हो गई। जगह न मिलने से सैलानियों को वाहन सर्कुलर रोड पर ही पार्क करना पड़े। लिफ्ट से लेकर बैम्लोई चौक तक चौड़ी की गई सड़क पर सैलानियों ने गाड़ियां पार्क करना शुरू कर दीं। इससे शहर में जाम लगता रहा। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर शुक्रवार और शनिवार को सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
देर शाम तक मालरोड और रिज मैदान पर सैलानियों की भीड़ लग रही। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा के अधिकतर होटल तथा होम स्टे शनिवार को फुल हो गए। शिमला में पार्किंग न मिलने से कई सैलानियों ने ऊपरी शिमला का रुख किया।
विज्ञापन
मैदानों के मुकाबले शिमला का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। कुफरी और नारकंडा में अभी भी बर्फ है। बर्फ भी सैलानियों को आकर्षित कर रही है। रविवार को भी शिमला शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ सकती है।
सैलानियों की आमद बढ़ने
से होटल कारोबारी उत्साहित
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार एवं शिमला के होटल गुलमर्ग और लैंडमार्क के संचालक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि दो साल होली पर रिकार्ड सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शुक्रवार को होली के दिन होटलों में करीब 90 फीसदी और शनिवार को सौ फीसदी आक्यूपेंसी रही। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि लंबे वीकेंड के चलते होली की छुट्टियों में भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। मैदानों में गरमी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद है।
शहर का कारोबार पकड़ने लगा रफ्तार
समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने से राजधानी में कारोबार भी बढ़ने लगा है। शहर के मालरोड और लक्कड़ बाजार क्षेत्र के ज्यादातर कारोबारियों का काम सैलानियों से चलता है। दो साल बाद कोरोना का असर कम होने से काफी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने लगे हैं। शनिवार को भी इन बाजारों में सैलानियों ने जमकर खरीदारी की। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि शहर में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। इससे कारोबार बढ़ेगा जिससे कारोबारियों को राहत मिलेगी।