फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge peope reachd in kali Temple

मां काली के दर पर उमड़ी भीड़ परिक्रमा की नहीं मिली इजाजत

Fri, 08 Oct 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Huge peope reachd in kali Temple
मां काली के दर पर उमड़ी भीड़ परिक्रमा की नहीं मिली इजाजत
विज्ञापन

शरद नवरात्र के दूसरे दिन भी देवालयों में खूब उमड़ी। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह ही लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद लाइनें लगना शुरू हो गईं। मंदिर की परिक्रमा की श्रद्धालुओं को इजाजत नहीं दी गई। मंदिर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को दर्शन के लिए भेजा गया। पेश है लाइव रिपोर्ट :-
शिमला। समय दोपहर 12:30 बजे। स्थान : कालीबाड़ी मंदिर। शरद नवरात्र के दूसरे दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी है। शिमला घूमने आए सैलानियों के साथ स्थानीय लोग स्कैंडल प्वाइंट से होते हुए कालीबाड़ी मंदिर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मंदिर के बाहर लगी दुकानों से प्रसाद खरीदा। मुख्य गेट पर पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मी ने हाथों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इसके बाद एक-एक कर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करके उन्हें अंदर भेजा गया। कालीबाड़ी मंदिर में रजिस्टर पर एंट्री भी की जा रही है। लोगों को पहले गेट से मंदिर के गर्भ गृह में भेजा गया। यहां पर लोगों ने कोरोना के बाद पहली बार मंदिर के भीतर से मां के दर्शन किए। एक मिनट के बाद उन्हें बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मंदिर में मां की आरती की गई। पौने एक बजे तक मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां की प्रतिमा के आगे शीश नवाया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को मंदिर के भीतर बैठकर दुर्र्गा चालीसा पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। मंदिर में न तो घंटियां बजीं न ही प्रसाद बांटा गया।
मंदिर दर्शन करने श्रवण ठाकुर, रोहित जष्टा, आदित्य सिंह और रमेश कुमार ने कहा कि मंदिर कमेटी ने अच्छे प्रबंध कर रखे हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मां के दर्शन गर्भ गृह से हो पाएंगे।
राज्यपाल ने परिवार सहित नवाजा शीश
शाम चार बजे के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मां के दर्शनों के लिए मंदिर आए। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य शामिल रहे। वह कुछ देर यहां रुके इसके बाद वापस लौट आए।

दस-दस लोगों को
भेजा दर्शनों के लिए
मंदिर के भीतर दस-दस लोगों के समूहों को दर्शन के लिए भेजा गया। मंदिर कमेटी के सचिव सोमनाथ प्रमाणिक ने बताया कि मंदिर में अगर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाएगी तो उन्हें मंदिर के बाहर से दर्शन करवाएंगे। शहर के जाखू मंदिर में शुक्रवार को सामान्य संख्या में भक्त भगवान हनुमान जी के दर्शनों के लिए आए। भक्तों को पहले की तरह ही मंदिर में दर्शन करवाए जा रहे हैं। जाखू में शनिवार, रविवार और मंगलवार को अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed