फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla city buzzing with tourists before weekend, businessmen excited

Tourist Shimla: वीकेंड से पहले ही शिमला शहर सैलानियों से गुलजार, कारोबारी उत्साहित

Wed, 14 Dec 2022 03:21 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 03:21 PM IST
सार

हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर में सैलानियों की आवाजाही जारी रही।

विज्ञापन
Shimla city buzzing with tourists before weekend, businessmen excited
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड से पहले ही हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर में सैलानियों की आवाजाही जारी रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ा रहा। कुफरी में भी सैलानियों की रौनक रही। सैलानियों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारी, ट्रेवल एजेंट्स, टैक्सी आपरेटर, गाइड, फोटोग्राफर, घोड़ा संचालक उत्साहित हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले कारोबार में तेजी आने से विंटर टूरिस्ट सीजन बढ़िया जाने की उम्मीद जगी है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस से पहले ही शिमला में टूरिस्ट बढ़ने शुरू हो गए हैं। बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग भी आ रही है। उम्मीद है इस साल विंटर टूरिस्ट सीजन बढ़िया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed