फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist croud In Shimla city on weekends

Tourist Shimla: वीकेंड पर शिमला शहर में उमड़े सैलानी, होटलों के 70 फीसदी कमरे बुक

Sun, 30 Oct 2022 11:03 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Tourist croud In Shimla city on weekends
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। शुक्रवार से ही शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई थी। शनिवार दोपहर शहर की सभी पार्किंग पैक हो गईं जिसके बाद सैलानियों ने सड़क किनारे वाहन पार्क कर दिए। इस कारण पूरा दिन शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को दिनभर रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भीड़ लगी रही। सैलानियों ने यहां फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद सीटीओ से स्कैंडल प्वाइंट शेरे पंजाब होते हुए खेल परिसर तक सैलानियों की भी भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


सैलानियों ने लोअर बाजार, मिडल बाजार और लक्कड़ बाजार में घूमने का लुत्फ उठाया। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। शिमला के होटल इर्स्ट बॉर्न खलीनी के संचालक संजय मदन ने बताया कि बीते दिनों के मुकाबले इस वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। नवंबर और दिसंबर में सैलानियों की आवाजाही में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर शिमला के होटलों में करीब 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। आने वाले हफ्तों में सैलानियों की आमद और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शिमला से ज्यादा कुफरी पहुंचे टूरिस्ट
शिमला के मुकाबले शनिवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानियों की आवाजाही अधिक रही। कुफरी में सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं और चीनी बंगला से महासू पीक तक घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं। होटल रेडिसन कुफरी के महाप्रबंधक सौरभ पंत ने बताया कि वीकेंड के लिए होटल में 80 से 85 फीसदी कमरे बुक रहे। रविवार के लिए भी 80 फीसदी कमरों की बुकिंग है। शहरों के मुकाबले सैलानी बाहरी क्षेत्रों में प्रकृति के नजदीक रहना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed