{"_id":"627ea0e05b62b4431c3fa253","slug":"huge-accupancy-tourist-shimla-news-sml4087516144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर लगा सैलानियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर लगा सैलानियों का जमावड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटलों में 80 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
रविवार तक सौ फीसदी ऑक्युपेंसी की है उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के चलते बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को भी हजारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं।
शहर के होटलों में शनिवार के लिए ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार तक ऑक्यूपेंसी 90 से सौ फीसदी तक होने की उम्मीद है। इसके लिए अभी भी शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। होटल कारोबारियों के अनुसार राजधानी में मौसम सुहावना है। वीरवार को हल्की बारिश के चलते यहां ठंडक बढ़ी है। मैदानों में गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में शिमला का सुहावना मौसम सैलानियों को लुभा रहा है। कई सैलानी एक साथ तीन छुट्टियों का मजा लेने के लिए भी शिमला आ रहे हैं।
समर सीजन में अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि रविवार तक 90 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
मालरोड पर बढ़ी भीड़, पार्किंग होने लगी फुल
राजधानी में शुक्रवार शाम से ही सैलानियों की गाड़ियां पहुंचने लगी हैं। इसके चलते रिज और मालरोड पर सैलानियों की शाम के समय काफी चहल पहल रही। शहर की पार्किंग भी लगभग फुल होने लगी है। छुट्टियों के चलते शहर से काफी लोग अपने गांव भी लौटे हैं। इसके चलते शाम के समय शिमला शहर में जाम भी लगता रहा।