फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC's big buses will not cause jam in the city

Shimla News: एचआरटीसी की बड़ी बसों से शहर में नहीं लगेगा जाम

Fri, 26 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
HRTC's big buses will not cause jam in the city
ढली में बन रहे नए बस अड्डे से जल्द शुरू होगा बसों का संचालन, शहर में प्रवेश नहीं करेंगी बड़ी बसें
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन से बन रहा बस अड्डा मई में होगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बड़ी बसों के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम का जल्द ही समाधान हो जाएगा। 40 किलोमीटर के दायरे में चलने वाली एचआरटीसी की बसों का संचालन अब ढली में बन रहे बस अड्डे से होगा।

लंबी दूरी की बसें अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। इससे जाम की समस्या पेश नहीं आएगी। ढली से शहर के विभिन्न उपनगरों और पुराने बस अड्डे के लिए एचआरटीसी छोटी इलेक्टि्रक बसों का संचालन करेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 17.18 करोड़ की लागत से ढली बस अड्डा तैयार किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम का बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण इस बस अड्डे का निर्माण कर रहा है। स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक गोपाल चंद की अगुवाई में शुक्रवार को अधिकारियों ने बस अड्डे के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरटीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बस अड्डा का अंतिम चरण में तेजी से काम किया जा रहा है। मई में आखिरी में तीन मंजिला बस अड्डा तैयार हो जाएगा। जून के पहले हफ्ते में बस अड्डा शुरू होगा।
विज्ञापन


बस अड्डे के तीन मंजिला भवन का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही प्लास्टर और टाइलें भी लगा दी हैं। बहुमंजिला बस अड्डे के भूतल में बसों के संचालन के लिए आठ काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही व्यावसायिक परिसर होगा। दूसरे तल में कैंटीन और चालकों-परिचालकों को ठहरने के लिए रेस्ट रूम होंगे। तीसरे तल में एचआरटीसी कार्यालय होंगे। इसके अलावा लोगों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय और शौचालय की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन रूटों पर चलेंगी ढली से बसें
बस अड्डे से तीन जिलों किन्नौर के रिकांगपिओ, मंडी के करसोग और ऊपरी शिमला रामपुर, रोहड़ू, चौपाल, ठियोग के लिए बसों का संचालन होगा। यहां से लंबी दूरी की 200 से अधिक रूटों पर बसें चलेंगी। इसके अलावा शिमला शहर के लिए छोटी इलेक्टि्रक बसों का संचालन होगा। इससे निजी ऑपरेटरों की तीसरी मांग निगम की 40 किलोमीटर दूरी से ऊपर की बसें शहर से बाहर रहेंगी। बड़ी बसें शहर में न आने से शहर में जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर के लिए ढली चौक से एचआरटीसी की बसें चल रही है। बस अड्डे से बसें चलने से ढली चौक पर भी जाम से निजात मिलेगी।


कोट
ढली बस अड्डे का काम अंतिम चरण में है। मई के आखिरी में बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। जून के पहले हफ्ते से बस अड्डा शुरू कर दिया जाएगा। एचआरटीसी की लंबी दूरी की बसों का संचालन ढली बस अड्डे से होगा।
-मदन चौहान, अधिशासी अभियंता, बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article