{"_id":"5ba5fe6e867a557ece01e732","slug":"hrtc-yet-not-give-financial-benefits-to-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में कमाए दो करोड़, कर्मचारियों को पैसा देने पर हाथ खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में कमाए दो करोड़, कर्मचारियों को पैसा देने पर हाथ खड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस ऑपरेटरों की दो दिन की हड़ताल से परिवहन निगम ने शहरों में अतिरिक्त बसें दौड़ा दो करोड़ की अतिरिक्त कमाई की, लेकिन अब निगम प्रबंधन के पास कर्मचारियों के लिए न तो वित्तीय लाभ जारी करने और न ही ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का पैसा जारी किया जा रहा है। 25 फीसदी आईआर के लिए भी कर्मचारियों को तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
परिवहन निगम में हजारों कर्मचारी हैं, जिन्हें इस वित्तीय लाभों से वंचित रखा गया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है था कि समय रहते कर्मचारियों की यह लंबित मांग पूरी हो जाएगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। पेंशनरों को भी वित्तीय लाभों को लेकर निगम प्रबंधन के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
पथ परिवहन निगम की सर्व कर्मचारी यूनियन के महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों के लंबे समय से वित्तीय लाभों से वंचित रखा गया है। अनुबंध पर तैनात चालक परिचालकों को भी विभाग की अपेक्षा कम राशि दी जा रही है। इसके अलावा पेंशनर को न तो लीव इन कैशमेंट का पैसा दिया गया न ही ग्रेच्युटी जारी की गई है। सभी मांगों का प्रस्ताव प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपा जाना है।
विज्ञापन
पेंशनरों ने विभाग की तर्ज पर मांगे वित्तीय लाभ
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने भी प्रदेश सरकार से विभागों की तर्ज पर वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की है। संगठन के महासचिव सुरेंद्र गौतम ने कहा कि पेंशनरों के मामले सालों से लंबित है। उन्होंने निगम प्रबंधन से इन मामलों को निपटाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन करने की मांग की है। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर पेंशनरों की मांगे नहीं मानी गई तो पेंशनर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।