जरूर पढ़ें, एचआरटीसी देगा यात्रियों को बड़ी सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) यात्रियों को 15 से 20 रुपये तक सस्ता खाना खिलाएगा। यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि आधा दर्जन बस अड्डों में उपलब्ध जगहों पर इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इसमें 30 से 35 रुपये में खाना खिलाया जाएगा। हाईजीन का ध्यान रखा जाएगा। एचआरटीसी खुद भी ऐसे कैंटीन चला सकती है या फिर इन्हें किराया न लेकर आउटसोर्स कर सकती है।
उसी के बाद आगे बढ़ेंगे और यह सुविधा तमाम बस अड्डों पर भी दी जाएगी। बाली ने जानकारी दी कि परिवहन कर्मियों की मेडिकल रीइंबर्समेंट जुलाई महीने तक जारी कर दी गई है। सोमवार को हुई पत्रकार वार्ता में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी ने वीडियोग्राफी करने के बाद ड्राइवरों की भर्ती शुरू की है।
लोक सेवा आयोग को जल्दी भर्ती को कहा
यह प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। 500 ड्राइवरों को जल्दी फाइनेलाइज किया जा रहा है। 150 के करीब परिवहनकर्मियों के किथ एंड किन को नौकरी दी गई है। टास्क टीम का विशेष गठन किया गया है। यह ढाबों में हाईजिनिक फूड चैक करेगी। उन्होंने कहा कि लीव एनकैशमेंट के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। जीएस बाली ने कहा कि विभिन्न तकनीकी संस्थानों में स्टाफ को भर्ती करने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग से संपर्क किया गया है। विद्यार्थियों का इनटेक इस बार 2500 के करीब बढ़ गया है। कैंपर रिक्रूटमेंट पर जोर रहेगा। आईआईएम में इसी अगस्त से कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।
जून का राशन जुलाई में लें- बाली ने आम लोगों से आग्रह किया कि राशन डिपो से जून माह की सप्लाई को जुलाई में लिया जाए। जुलाई के अंत तक पिछली सारी सप्लाई मिल जाएगी। बाली ने कहा कि आटे की गुणवत्ता से वह खुद संतुष्ट नहीं हैं। राशन के अगले टेंडर सितंबर में होने हैं। अगर कोई राजनीतिक दल भी एप्लाई करना चाहता है तो करे। जब टेंडर हो जाता है तो उसके बाद कोई वार्ता नहीं कर सकते हैं। डिजिटल कार्ड की प्रक्रिया चल रही है।