फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will provide food to passengers at affordable prices.

जरूर पढ़ें, एचआरटीसी देगा यात्रियों को बड़ी सौगात

Mon, 13 Jul 2015 11:56 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
hrtc will provide food to passengers at affordable prices.

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) यात्रियों को 15 से 20 रुपये तक सस्ता खाना खिलाएगा। यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि आधा दर्जन बस अड्डों में उपलब्ध जगहों पर इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इसमें 30 से 35 रुपये में खाना खिलाया जाएगा। हाईजीन का ध्यान रखा जाएगा। एचआरटीसी खुद भी ऐसे कैंटीन चला सकती है या फिर इन्हें किराया न लेकर आउटसोर्स कर सकती है।

विज्ञापन


उसी के बाद आगे बढ़ेंगे और यह सुविधा तमाम बस अड्डों पर भी दी जाएगी। बाली ने जानकारी दी कि परिवहन कर्मियों की मेडिकल रीइंबर्समेंट जुलाई महीने तक जारी कर दी गई है। सोमवार को हुई पत्रकार वार्ता में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी ने वीडियोग्राफी करने के बाद ड्राइवरों की भर्ती शुरू की है।

विज्ञापन

लोक सेवा आयोग को जल्दी भर्ती को कहा

hrtc will provide food to passengers at affordable prices.

यह प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। 500 ड्राइवरों को जल्दी फाइनेलाइज किया जा रहा है। 150 के करीब परिवहनकर्मियों के किथ एंड किन को नौकरी दी गई है। टास्क टीम का विशेष गठन किया गया है। यह ढाबों में हाईजिनिक फूड चैक करेगी। उन्होंने कहा कि लीव एनकैशमेंट के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। जीएस बाली ने कहा कि विभिन्न तकनीकी संस्थानों में स्टाफ को भर्ती करने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग से संपर्क किया गया है। विद्यार्थियों का इनटेक इस बार 2500 के करीब बढ़ गया है। कैंपर रिक्रूटमेंट पर जोर रहेगा। आईआईएम में इसी अगस्त से कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।

जून का राशन जुलाई में लें-
बाली ने आम लोगों से आग्रह किया कि राशन डिपो से जून माह की सप्लाई को जुलाई में लिया जाए। जुलाई के अंत तक पिछली सारी सप्लाई मिल जाएगी। बाली ने कहा कि आटे की गुणवत्ता से वह खुद संतुष्ट नहीं हैं। राशन के अगले टेंडर सितंबर में होने हैं। अगर कोई राजनीतिक दल भी एप्लाई करना चाहता है तो करे। जब टेंडर हो जाता है तो उसके बाद कोई वार्ता नहीं कर सकते हैं। डिजिटल कार्ड की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed