फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will operate bus services on 100 routes in himachal

हिमाचल के 100 रूटों पर दौड़ेंगी परिवहन निगम की बसें

Tue, 15 May 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
hrtc will operate bus services on 100 routes in himachal

परिवहन निगम हिमाचल के 100 रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इसमें कई रूट ऐसे हैं जो स्टाफ की कमी के चलते बंद हो गए थे। 70 से अधिक ऐसे भी रूट हैं जहां बस सेवा शुरू करनी है।

विज्ञापन


सांसद, विधायक, जिला परिषद और पंचायत प्रधानों ने भी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने को एचआरटीसी में आवेदन किया है। निगम इन रूटों पर बसें चलाने के लिए फील्ड से सवारियों की रिपोर्ट लेने में लगा है। 
विज्ञापन


परिवहन निगम को 1235 नए कंडक्टर मिले हैं। 25 मई से इनकी वैरिफिकेशन शुरू हो जाएगी जबकि पहली जून से यह सेवाएं भी देना शुरू कर देंगे। एचआरटीसी में चालकों की भी कमी चल रही है। इसको लेकर परिवहन मंत्री ने 300 नए चालकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसी महीने के अंत तक इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

300 बसों के लिए नई क्लस्टर नीति हो रही तैयार

hrtc will operate bus services on 100 routes in himachal

निगम प्रबंधन का मानना है कि यह सारी भर्तियां होने से प्रदेश में निगम की सेवाएं बेहतर होंगी। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बंद पड़े और नए रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू की जानी हैं।

निगम में इसको लेकर कसरत चल रही है। जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन के तहत हिमाचल को 300 के करीब बसें मिली हैं। इन बसों को शहरी क्षेत्रों में चलाया जाना था।

पूर्व सरकार के कार्यकाल में बसों को चलाने के लिए क्लस्टर तैयार कर इन बसों को लंबे रूटों पर चलाया गया, जिस पर कोर्ट ने आपित्त जताई थी। अब परिवहन निगम इन बसों को चलाने के लिए नए सिरे से क्लस्टर नीति तैयार कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed