फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will not cut employees salaries.

खुशखबरी! नहीं कटेगी कर्मचारियों की सैलरी

Fri, 14 Nov 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Nov 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
hrtc will not cut employees salaries.

हिमाचल में डेढ़ सौ कर्मचारियों का कटा वेतन बहाल कर दिया गया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने सभी मंडल प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि वे इसे जारी करें। ये कर्मचारी 14 अक्तूबर को ‘शिमला चलो’ आंदोलन में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


वहीं, प्रबंधन ने पहले से ही इन्हें गैर हाजिर नहीं रहने के निर्देश दिए थे। इसी को आधार बनाकर इनके 14 अक्तूबर के एक दिन के वेतन में कटौती की गई थी। एचआरटीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों के दबाव में आते हुए एक दिन के काटे गए वेतन को रिस्टोर करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये निर्देश धर्मशाला, शिमला, मंडी और हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधकों को जारी किए गए हैं। 14 अक्तूबर को इस आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी आए थे। इन्हीं पर यह कार्रवाई की गई थी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि इस बारे में प्रबंध निदेशक ही अधिक जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन को हुआ गलती का एहसास
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के महासचिव शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रबंधन को गलती का एहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी निगम प्रबंधन इसी तरह से विवेक से कर्मचारियों के हितों पर ध्यान दें। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों ने उन्हें वेतन रिस्टोर करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed