फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC will increase Taxi rent in shimla

महंगा होगा एचआरटीसी का सफर, जानिए कितना?

Fri, 06 Jun 2014 09:33 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
HRTC will increase Taxi rent in shimla

शिमला के प्रतिबंधित मार्गों पर चलने वाली टैक्सियां अब आपकी जेब और ढीली करने जा रही है। शहर में चल रही इन एचआरटीसी टैक्सियों का किराया बढ़ने वाला है।

विज्ञापन


जुलाई पहले हफ्ते में टैक्सियों के लिए होने वाले टेंडर में किराया बढ़ाने की तैयारी है। एचआरटीसी टैक्सियों का किराया न्यूनतम पांच रुपये तक बढ़ सकता है।

वर्तमान में टैक्सी का किराया 10 और 15 रुपये है। इसे बढ़ाकर 15 और 20 रुपये किया जा सकता है। इससे लोगों खासकर इसमें सफर करने वाले बुजुर्गों पर ज्यादा बोझ पड़ जाएगा।

विज्ञापन

नए रूट शुरू करने की भी योजना

HRTC will increase Taxi rent in shimla

एचआरटीसी प्रबंधन ने शहर में नए रूटों पर भी टैक्सी सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। एचआरटीसी शहर के नए रूटों पर भी टैक्सी सेवा शुरू करने जा रहा है।

वर्तमान में शहर के 23 रूटों पर एचआरटीसी टैक्सियां चल रही हैं। टेंडर में ही ऑपरेटरों के लिए नई नियमावली भी लागू करने की तैयारी है। टैक्सियों में ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड और यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर अब रूट परमिट कैंसल करने की शर्त जोड़ी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी टैक्सी के लिए पिछली बार टेंडर में एक ही ऑपरेटर को शहर के अधिकतर रूट दे दिए गए थे। टैक्सियों के संचालन को लेकर एकाधिकार मिलने से नियमों की जमकर अनदेखी की गई और पात्र लोगों को सुविधा का पूरा लाभ भी नहीं मिला।

इन रूटों पर चल सकती हैं टैक्सियां

HRTC will increase Taxi rent in shimla

आईएसबीटी-सीटीओ, ढली-आईजीएमसी, ढली-लक्कड़ बाजार (मार्केट), ढली-लक्कड़ बाजार (बस स्टैंड), टुटू-सीटीओ, ओल्ड बस स्टैंड-फागली, रिट्ज-जाखू, कनलोग-हाईकोर्ट, भराड़ी-लक्कड़ बाजार, पंथाघाटी - हाईकोर्ट, विकासनगर - हाईकोर्ट, यूनिवर्सिटी (समरहिल)-सीटीओ।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक आरएन बत्ता का कहना है कि जुलाई में टैक्सियों के लिए टेंडर होने हैं। नए रूटों पर टैक्सियां चलाने और किराये में बढ़ोतरी को लेकर भी फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed