एचआरटीसी को इसी माह मिलेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में इसी महीने 30 इलेक्ट्रिक बसें और शामिल हो जाएंगी। जबकि 20 बसों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। निगम प्रबंधन की ओर से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को लेकर फिर से प्री बिड प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
आठ मीटर लंबी 30 सीटर बसों की खरीद के लिए आर्डर जारी किया गया है, जबकि सात मीटर लंबी 20 सीटर बसों की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अब तक निगम प्रबंधन ने 75 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं।
एनजीटी के आदेशों के बाद निगम प्रबंधन पहाड़ी क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीद कर रहा है। पूर्व सरकार के समय तीस सीटर बसें एक करोड़ 92 लाख की खरीदी गईं थीं। अब तीस सीटर इन बसों की कीमत 76 लाख 97 हजार 922 है।
निगम के मुख्य महा प्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बसों की खरीद को लेकर फिर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश सरकार शिमला शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा।
उसके बाद हिमाचल के 54 शहरों में सरकार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार कर रही है। सरकार शहरों से डीजल बसों को हटाकर यहां प्रदूषण रहित बसें चलाएगा, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े।