एचआरटीसी में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे इन श्रेणियों के 1000 पद
प्रदेश सरकार हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से एचआरटीसी में चालकों और परिचालकों के रिक्त पद भरेगी। निगम प्रबंधन ने पहली बार कमीशन के जरिये रिक्त पदों को भरने जा रहा है।
इससे पहले जो भी पद भरे गए उन्हें बीओडी से मंजूरी मिलने के बाद निगम ने अपने स्तर पर कराए थे। भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।
किस श्रेणी में कितने पद
एचआरटीसी में 500 चालक और 500 परिचालकों के पद भरे जाने हैं। यह पदों को भरने की प्रक्रिया बीते डेढ़ महीने पहले शुरू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था।
अब प्रदेश सरकार कमीशन को रिक्त पदों को भरने की फाइल भेज रहा है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी में चालक और परिचालकों के पदों को कमीशन के तहत भरा जाएगा। इसके लिए पहले लिखित परीक्षा ली जानी है।