फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hrtc Volvo service started from Shimla to Dharamshala and Manali

हिमाचल: शिमला से धर्मशाला और मनाली के लिए एचआरटीसी वोल्वो सेवा शुरू

Tue, 11 Oct 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने टूटीकंडी आईएसबीटी से शिमला धर्मशाला और शिमला मनाली रूट पर वोल्वो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन मंत्री ने बताया कि एचआरटीसी ने 22 नई हाई टेक वोल्वो की खरीद की है।

विज्ञापन
hrtc Volvo service started from Shimla to Dharamshala and Manali
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह से वोल्वो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और धर्मशाला को लग्जरी बस सेवा से जोड़ने के लिए एचआरटीसी ने मंगलवार से दो नई वोल्वो सेवा की शुरूआत की। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने टूटीकंडी आईएसबीटी से शिमला धर्मशाला और शिमला मनाली रूट पर वोल्वो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन मंत्री ने बताया कि एचआरटीसी ने 22 नई हाई टेक वोल्वो की खरीद की है। सात वोल्वो बंगलूरू से शिमला पहुंच गई हैं, चार शिमला के लिए रास्ते में हैं और 11 बहुत जल्द आने वाली हैं। टापरी-चंडीगढ़, शिमला-जयपुर, शिमला-दिल्ली एयरपोर्ट, मनाली-जयपुर, शिमला-श्रीनगर रूट पर भी वोल्वो सेवा शुरू करने की तैयारी है। वोल्वो में सवार होकर परिवहन मंत्री आईएसबीटी से तारादेवी वर्कशाप पहुंचे और यहां पांच करोड़ की लगात से तैयार होने वाली आधुनिक कार्यशाला और 3.6 करोड़ की लागत से बनने वाले इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, महाप्रबंधक पंकज सिंघल, डीएम विनोद ठाकुर, डीडीएम पवन शर्मा, देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा, अंकुर वर्मा, विनीता वर्मा, अधिशाषी अभियंता मदन चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन


अधिकारियों की मेहनत, मेरा तो सिर्फ नाम : बिक्रम
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि एचआरटीसी की सेवाओं में न सिर्फ सुधार हो रहा है बल्कि विस्तार भी हुआ है। प्रबंध निदेशक संदीप कुमार की अगुवाई में अधिकारियों ने बहुत मेहनत की है, मेरा तो सिर्फ नाम हो रहा है। निगम को घाटे से उबारने के लिए अधिकारी दिन रात प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिमला धर्मशाला वोल्वो का टाइम टेबल 
शिमला से रवानगी 11:30 सुबह
धर्मशाला पहुंचने का समय 7:30 बजे शाम
धर्मशाला से रवानगी 12:00 दोपहर
शिमला पहुंचने का समय 8:00 बजे शाम
(वाया बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा किराया: 939)

शिमला मनाली वोल्वो का टाइम टेबल
शिमला से रवानगी 9:00 बजे रात
मनाली पहुंचने का समय 6:00 बजे सुबह
मनाली से रवानगी 9:00 बजे शाम
शिमला पहुंचने का समय 6:00 बजे सुबह
(वाया बिलासपुर, मंडी, कुल्लू किराया: 1,018)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed