फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC to launch luxury bus services: GS Bali

शुरू होगी HRTC की लग्जरी बस सेवा, खानी पीने की भी होगी व्यवस्था

Fri, 02 Oct 2015 08:25 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
HRTC to launch luxury bus services: GS Bali

प्रदेश सरकार हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए लग्जरी बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। ये बसें पर्यटक स्थलों के लिए चलाई जाएंगी। ये 8 सीटर होंगी। सभी बसें एयर कंडीशन होंगी। पर्यटकों के लिए इनमें खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह घोषणा शुक्रवार को पीटरहाफ में परिवहन निगम के स्थापना दिवस पर की। बाली ने कहा कि सरकार में परिवहन मंत्री का कार्यकाल संभालने पर निगम 540 करोड़ के घाटे में था।

विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में 580 करोड़ का राजस्व भी अर्जित किया है। वर्ष 2012-13 में निगम का 390 करोड़ और वर्ष 2013-14 में 432 करोड़ का राजस्व था। इस प्रकार निगम में कुल 182 करोड़ के राजस्व में वृद्धि दर्ज हुई है। निगम के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि पेंशन से संबंधित मामलों पर पुन: मंत्रिमंडल में विचार किया जाएगा। यह मामला न्यायालय के विचाराधीन होने के कारण कोई हल निकालने की कोशिश की जाएगी। परिवहन निगम अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सेन ने मुख्यमंत्री का समारोह में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने बयान किया दर्द

HRTC to launch luxury bus services: GS Bali

मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के भाषण से पहले संयुक्त सलाहकार समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने निगम के कर्मियों के व्यापक हित में एचआरटीसी को प्रदेश रोडवेज में परिवर्तित करने की मांग की। उन्होंने पेंशन के लिए समय पर अनुदान के लिए राज्य कोष से बजट में अलग से पर्याप्त प्रावधान करने का भी आग्रह किया।

समिति के सदस्य राजेंद्र ठाकुर, नानक शांडिल एवं अन्यों ने भी विचार रखे। निगम के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी, कार्यकारी निदेशक रामकुमार गौतम, निदेशक मंडल के सदस्य संतोष डोगरा, इंटक के अध्यक्ष हरदयाल सिंह, महासचिव इंटक उमेश शर्मा, पूर्व प्रबंध निदेशक दलजीत डोगरा और आरएन बत्ता तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एक माह का वेतन देने का एलान

HRTC to launch luxury bus services: GS Bali

एचआरटीसी के स्थापना दिवस के समारोह में भाग लेने आ रहे एचआरटीसी के दो कर्मचारियों की भोटा के निकट दुर्घटना में मौत हो गई। स्थापना दिवस पर परिवहन मंत्री ने दुख जताया। मंत्री जीएस बाली ने इनके परिजनों की सहायता के लिए एक महीने का वेतन देने का एलान किया।

उन्होंने एचआरटीसी के कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वे भी एक दिन का वेतन पीड़ित परिवारों के लिए दें। परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed