फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC taxis will run till 10:30 pm

एचआरटीसी टैक्सियां रात 10:30 बजे तक चलेंगी

Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
HRTC taxis will run till 10:30 pm
कार्निवल देखने वालों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


रात को उपनगरों में जाने के लिए होती है दिक्कत अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दो से आठ जनवरी तक दोबारा से होने वाले विंटर कार्निवल को देखते हुए एचआरटीसी लोगों की सुविधा के लिए टैक्सियों और बसों का देर रात तक संचालन करेगा। इससे उपनगरों से कार्निवल देखने के लिए आने वाले लोगों को आवाजाही में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके तहत लक्कड़ बाजार से संजौली और संजौली-लक्कड़बाजार रूट पर दोपहर 2:00 बजे से 6 टैक्सियां चलाई जाएंगी। इसके अलावा सीटीओ से टुटू-हीरानगर-सीटीओ रूट पर 2 टैक्सियों, सीटीओ-समरहिल-सीटीओ रूट पर 2 टैक्सियाें और सीटीओ-चक्कर-सीटीओ रूट पर भी 2 टैक्सियों का संचालन किया जाएगा।

निगम के मुताबिक जरूरत पड़ी तो 10:00 बजे के बाद भी यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए टैक्सियां चलाई जाएंगी। इसके अलावा रात 10:30 बजे तक 6 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला भी लिया है। इससे मैहली, कसुम्पटी, बीसीएस और न्यू शिमला के कार्निवल देखने के लिए आने वाले लोगों को रात के समय लौटने की सुविधा मिल सकेगी। एचआरटीसी ने इन क्षेत्रों के लिए रात 9:00 से 10:30 बजे तक छह अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इसमें शिमला-छोटा शिमला-कसुम्पटी-मैहली रूट पर रात 9:00 बजे, शिमला-बीसीएस-विकासनगर-मैहली रूट पर रात 9:00 बजे, शिमला-बीसीएस-विकासनगर-मैहली-शिमला रात 10:00 बजे शिमला-बीसीएस-विकासनगर-मैहली-शिमला रात 10:30 बजे, शिमला-बीसीएस-न्यू शिमला सेक्टर-3 रात 9:00 और शिमला-बीसीएस-न्यू शिमला सेक्टर-2 रात 9:30 बजे पुराना बस अड्डा तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article