{"_id":"f816b66192f47caff4d6aba38e4a7b5f","slug":"hrtc-taxi-are-running-without-licence-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आई एचआरटीसी की लापरवाही, कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आई एचआरटीसी की लापरवाही, कटे चालान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला की प्रतिबंधित सड़कों पर कायदे कानूनों को ताक पर रख कर एचआरटीसी टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को सीटीओ, हाईकोर्ट के पास और चौड़ा मैदान में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान एचआरटीसी टैक्सियों के संचालन में बरती जा रही अव्यवस्था खुल कर सामने आई।
परिवहन विभाग ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के एचआरटीसी टैक्सी चला रहा चालक पकड़ा। संबंधित गाड़ी को परिवहन विभाग ने जब्त कर लिया।
परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर बिना परमिट चल रही एक टैक्सी का चालान किया गया है।
इसके अलावा प्रदूषण प्रमाण पत्र मौजूद न होने पर 7 टैक्सियों के चालान किए गए हैं। टैक्सी में पात्र लोगों को आरक्षित सीटें मुहैया न करवाने और चालक परिचालक के वर्दी में न होने के भी चालान किए हैं।
विज्ञापन
अभियान के दौरान कुल 18 चालान काट कर करीब 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।