फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC strat extra BUS ervice on navrater

नवरात्र पर शक्तिपीठों के लिए अतिरिक्त बस सेवा

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
HRTC strat extra BUS ervice on navrater
शक्तिपीठों के लिए नवरात्र पर
विज्ञापन

निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें
ज्वालाजी, नैनादेवी के लिए मिलेगी सेवा
चामुंडा, ब्रिजेश्वरी मंदिर जाना भी होगा आसान
165 अतिरिक्त बसें चलाएगा एचआरटीसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल के शक्तिपीठों में नवरात्र पर दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। ज्वालाजी, नैनादेवी, चिंतपूर्णी, चामुंडा देवी, ब्रिजेश्वरी मंदिर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। निगम ने नवरात्र के दौरान शक्तिपीठों के लिए 165 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा 50 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। बाहरी राज्यों से भी बसों का संचालन किया जाएगा।
सोमवार से एचआरटीसी प्रदेश के शक्तिपीठों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर देगा। निगम मुख्यालय की ओर से मंडलीय प्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को अतिरिक्त बसें चलाने के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। विभिन्न जिलों के अलावा बाहरी राज्यों से भी बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। खास बात यह रहेगी की एक बस की सभी सीटें फुल होने के बाद 15 मिनट के अंतराल में दूसरी बस उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बद्दी, नालागढ़, चंडीगढ़ और दिल्ली से शक्तिपीठों के लिए बसों की सबसे अधिक मांग रहती हैं। इन क्षेत्रों के अधिकारियों को अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों को मंदिरों तक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त लोकल बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 बसें रिजर्व रखने के निर्देश : पंकज
एचआरटसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि नवरात्र पर शक्तिपीठों के लिए करीब 165 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 50 बसें रिजर्व रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। एक बस की सभी सीटें फुल होने के बाद 15 मिनट के अंतराल में दूसरी बस उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। मंडलीय प्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed