फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc stops bus service to delhi due to jat aandolan.

जाट आंदोलन का असर, हिमाचल ने बंद की बस सेवाएं

Sun, 21 Feb 2016 10:54 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
hrtc stops bus service to delhi due to jat aandolan.

हरियाणा में जाट आंदोलन को लेकर मचे बवाल के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शनिवार को वाया हरियाणा दिल्ली जाने वाली सभी सामान्य, डीलक्स और वोल्वो बसें चंडीगढ़ तक ही भेजीं। पहले ही दिन निगम के कुल 108 बस रूट प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है जब तक जाट आरक्षण पर कोई फैसला नहीं आता तब तक बसें चंडीगढ़ तक ही चलाई जाएंगी। वहीं, हरिद्वार जाने वाली बसों को वाया हरियाणा के बजाए नाहन से भेजने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अब आम लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बाली बोले अभी चंडीगढ़ तक जाएंगी बसें

hrtc stops bus service to delhi due to jat aandolan.

बता दें कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और बड़े शहरों से दिल्ली के लिए निगम की सीधी बसें चलती हैं। हर महीने इन रूटों से करोड़ों रुपये की आमदनी होती है। जाट आंदोलन ज्यादा लंबा चला तो निगम को रोजाना लाखों रुपये की चपत लगेगी। लेकिन निगम इस समय भड़के आंदोलन को लेकर कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहता।

उधर, शिमला-चंडीगढ़ एनएच पर शनिवार को पंचकूला में कुछ समय के लिए जाम लगा। इस रूट के भी बंद होने की आशंका है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते दिल्ली के लिए बसें भेजनी बंद कर दी हैं। सभी बसों को चंडीगढ़ तक भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed