{"_id":"625fc9f13ce57a41b206bddb","slug":"hrtc-started-lahaul-delhi-volvo-bus-service-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी: जिस्पा से दिल्ली के लिए दौड़ी वोल्वो, 2029 रुपये लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी: जिस्पा से दिल्ली के लिए दौड़ी वोल्वो, 2029 रुपये लगेगा किराया
Wed, 20 Apr 2022 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:24 PM IST
सार
वोल्वो बस को एचआरटीसी ने पहली बार 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित जिस्पा से शुरू किया है। यह वोल्वो बस जिस्पा से दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि दिल्ली से फिर दोपहर तीन बजे चलेगी और पर्यटन नगरी के मनाली से अटल टनल होते हुए सीधे जिस्पा पहुंचेगी।
विज्ञापन
जिस्पा से दिल्ली के लिए रवाना हुई वोल्वो बस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब देश-विदेश के सैलानी राजधानी दिल्ली से सीधे वोल्वो बस में बैठकर लाहौल पहुंचेंगे। बुधवार को लाहौल के जिस्पा से एचाआरटीसी की वोल्वो बस सेवा दिल्ली के लिए शुरू हो गई है। लाहौल बीडीसी चेयरमैन टशी सोनम ने वोल्वो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसमें प्रति सवारी 2029 रुपये किराया एक तरफा तय किया गया है। जिस्पा से मनाली का सफर 634 किलोमीटर होगा।
विज्ञापन
वोल्वो बस को एचआरटीसी ने पहली बार 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित जिस्पा से शुरू किया है। यह वोल्वो बस जिस्पा से दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि दिल्ली से फिर दोपहर तीन बजे चलेगी और पर्यटन नगरी के मनाली से अटल टनल होते हुए सीधे जिस्पा पहुंचेगी।
विज्ञापन
केलांग के आरएम मंगल मनेपा ने बताया कि दिल्ली से लाहौल के जिस्पा के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा को शुरू किया गया है। इसका फायदा सैलानियों को मिलेगा। उन्होंने कहा सैलानी सीधे दिल्ली से वोल्वो में बैठकर लाहौल पहुंचेंगे।
विज्ञापन