फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc smart card for bus fair.

अब नकद नहीं देना पड़ेगा बस किराया!

Thu, 27 Nov 2014 01:14 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
hrtc smart card for bus fair.

हिमाचल प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी सूचना है। उन्हें यात्रा करने के लिए नकद लेकर चलने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से एचआरटीसी की बसों में यात्रियों के लिए नकद के बजाय स्मार्ट कार्ड के जरिये किराये भुगतान करने की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को कैबिनेट की ओर से पास की गई नई परिवहन नीति में इसका प्रावधान किया गया है। नीति में महिलाओं की सुरक्षा से लेकर बच्चों तक का ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि राज्य में 10 साल बाद परिवहन नीति में बदलाव किया जा रहा है। इस नीति के तहत सड़क सुरक्षा और आम लोगों की सुविधाजनक यातायात सुविधा पर फोकस करना है। इस नीति का मुख्य मकसद यह है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को सरल और सुरक्षित यातायात व्यवस्था मुहैया करानी है।
विज्ञापन

परिवहन नीति के कुछ खास बिंदु

hrtc smart card for bus fair.

1. वैकल्पिक परिवहन को प्रोत्साहित किया जायेगा, जिसमें वाटर ट्रांसपोर्ट भी शामिल है। वाटर ट्रांसपोर्ट गोबिन्दसागर तथा महाराणा प्रताप सागर में चलाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस ट्रांसपोर्ट को शुरू करने की मांग आ रही है। यह ट्रांसपोर्ट बेहद सस्ता होगा, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

2. सभी निजी और निगम की वाहनों की पासिंग के समय वाहनों में सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और नशा निवारण के स्लोगन लिखना अनिवार्य होगा।

3.  निगम और निजी वाहनों के सभी चालकों को परिवहन विभाग के साथ पंजीकरण करवाना अनिवार्य बनाया गया है। विभाग चालकों को विशेष बैज उपलब्ध करवाएगा। एक माह का विशेष प्रशिक्षण दया जाएगा।

4. पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने के लिये लाइसेंस में हिल ड्राईविंग एन्डोरसमेन्ट करवाना अनिवार्य होगा

एससी/एसटी को मिलगी विशेष राहत

hrtc smart card for bus fair.

5. प्रदूषण वाले वाहनों पर कड़ी नजर। पर्यावरण मित्र वाहनों से कम कर की वसूली। अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्रों में निजी वाहनों पर कर में विशेष रियायत दी जायेगी।

6.  बसों में महिलाओं, बुजुर्गों और विशेष व्यक्तियों को 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखना अनिवार्य।
7. किसानों के उत्पाद सुविधापूर्वक मंडियों तक पहुंचाने के लिये गुडस ट्रांसपोर्ट को सुनिश्चित बनाया जायेगा। युवाओं को अपरोक्ष रोजगार भी उपलब्ध होगा।

8. वाहनों को जब्त करने की शक्तियां आरटीओ के बजाय क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को होगी।
9. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और राज्य परिवहन प्राधिकरण में एक महिला सदस्य को नामित किया जायेगा।
10. सड़क सुरक्षा की जानकारी सभी लोगों को सेमीनारों और शिविरों के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed