{"_id":"60c794768ebc3e23ce221957","slug":"hrtc-runs-buses-on-389-routes-in-shimla-district-shimla-city-news-sml373622944","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला जिले में एचआरटीसी ने 389 रूटों पर दौड़ाईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला जिले में एचआरटीसी ने 389 रूटों पर दौड़ाईं बसें
विज्ञापन
शिमला। शिमला जिले में एचआरटीसी ने सोमवार को 389 रूटों पर बसों का संचालन किया। इनमें 306 लोकल और 83 लांग रूटों पर बसें रवाना की गईं। सुबह के समय बसों की किल्लत के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन दोपहर बाद बसों की आवाजाही बढ़ गई। बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी की शर्त के कारण लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
बस स्टाप पर बसें तो पहुंचीं लेकिन सभी लोग बसों में सवार नहीं हो पाए। शिमला से कुमारसेन रूट पर शिमला ग्रामीण डिपो की बस सुबह 6:20 पर रवाना हुई, 6:30 बजे करसोग 9:00 बजे भुट्टी और दोपहर 1:00 बजे बिथल रूट पर बसें रवाना हुईं।
जबकि तारादेवी डिपो की बाघी बस 6:30 बज,े कुटांगन 7:30 बजे. सोईधार 8:00 बजे और मढोल बस 10:30 बजे रूट पर रवाना हुई। राजधानी शिमला में लोकल रूटों पर सुबह के समय बसों की किल्लत रही। लेकिन 11:00 के बाद अधिकतर रूटों पर हर 15 से 20 मिनट के बाद बस सेवा उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
सोमवार को चलाई गईं बसों का विवरण
डिपो लोकल रूट लांग रूट कुल रूट
लोकल 173 3 176
तारादेवी 39 38 77
शिमला ग्रामीण 23 21 44
रामपुर 30 6 36
रोहड़ू 25 7 32
रिकांगपिओ 16 8 16
पहले दिन बसों में 50 फीसदी से भी कम ऑक्यूपेंसी
शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि पहले दिन बसों में ऑक्यूपेंसी 50 फ़ीसदी से भी कम रही है। सोमवार को सुबह 6:30 बजे से लेकर नियमित अंतराल पर ऊपरी शिमला और करसोग रूट पर बसों का संचालन किया गया है। तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार को कुल 77 रूटों पर बसें संचालित की गई है, जिनमें 38 लॉन्ग रूट और 39 लोकल रूट शामिल हैं। मंगलवार को कुछ नए रूट भी शुरू किए जाएंगे। शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि पहले दिन 173 लोकल रूटों पर बसें चलाई गई हैं।
आईएसबीटी से सुबह नहीं मिलीं बसें
सोमवार सुबह टुटीकंडी आईएसबीटी पहुंचे यात्रियों को बसों की किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह रोहड़ू शिमला चामुंडा बस को छोड़कर अन्य कोई भी बस काउंटर पर नहीं लगी थी। हमीरपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को बसों बसें न मिलने के कारण दिक्कत झेलनी पड़ी। हालांकि, शिमला से ऊना रूट पर सुबह के समय आईएसबीटी से बस रवाना हुई।